विज्ञापन

अंदर से कैसा दिखता है 40 साल पुराना जापानी घर? अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं वीडियो

जापान के ट्रेडिशनल घर अपनी शानदार बनावट के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. एक वायरल होम टूर में 40 साल पुराने जापानी घर का अंदरूनी नजारा देखने को मिला, जो काफी हद तक फेमस कार्टून डोरेमोन के घर की याद दिलाता है.

अंदर से कैसा दिखता है 40 साल पुराना जापानी घर? अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं वीडियो
डोरेमोन के घर जैसा दिखता है ये 40 साल पुराना जापानी घर, देख रह जाएंगे हैरान

क्या आपने कभी सोचा है कि जापान में आम लोग अपने घरों में कैसे रहते हैं? जब बाहर से देखने पर कोई घर सिंपल सा लगता है, तो अंदर से वो ही जापानी कल्चर की पूरी कहानी बयां कर देता है. हाल ही में एक 40 साल पुराने ट्रेडिशनल  जापानी घर का होम टूर काफी चर्चा में आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रेडिशनल जापानी बेडरूम और तातामी मैट

वीडियो में बताया गया है कि, 'जापानी घरों की सबसे बड़ी खासियत उनका फर्श और सादगी भरा बेडरूम होता है. इस घर में एंट्री करते ही ट्रेडिशनल बेडरूम दिखाई देता है, जहां जमीन पर खास तातामी मैट बिछी होती है. ये मैट नेचुरल घास से बनाई जाती है, जो चलने में बेहद आरामदायक और सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है.'

ये भी देखें- प्लास्टिक संकट से कमाई तक: Amlaan RiverCorp का 'ट्रैश-टू-कैश' मॉडल

लकड़ी की दीवारें और सुंदर छोटा गार्डन

वीडियो में महिला बता रही हैं कि, 'घर के अंदर लकड़ी की खूबसूरत दीवारों का इस्तेमाल किया गया है. लिविंग रूम के ठीक सामने कांच की खिड़कियों से बाहर एक छोटा और सुंदर सा गार्डन नजर आता है. परिवार के लोग शाम के समय यहीं बैठकर टीवी देखते हैं और प्रकृति का आनंद लेते हुए फुर्सत के पल बिताते हैं. घर का किचन और डाइनिंग एरिया बेहद साफ सुथरा और सेट है, जहां बर्तन और जरूरी सामान करीने से रखे हैं. इसके अलावा, जापानी स्टाइल का बाथरूम भी मॉडर्न तरीके से डिजाइन किया गया है.' घर की मालकिन ने बताया कि, 'वो यहां अपने पति के साथ रहती हैं और ये 40 साल पुराना घर आज भी बेहद मजबूत और आरामदायक है.'

ये भी पढ़ें:-90s का पुराना दुबई: न ऊंची इमारतें थीं न चकाचौंध, वायरल AI वीडियो ने लोगों को किया हैरान

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japanese Residents, House Tour Video, Traditional Japanese Religion, Ghar, Traditional
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com