विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2018

सीरिया का रेफ्यूजी बच्चा पहुंचा स्कूल तो स्टूडेंट्स ने लेटाकर पीटा, आपको भी आ जाएगा गुस्सा, देखें VIDEO

इंग्लैंड के Huddersfield के एक स्कूल में ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर सभी को हिलाकर रख दिया. सीरिया का रेफ्यूजी बच्चा जब स्कूल पहुंचा तो स्टूडेंट्स ने उसको जमकर पीटा.

Also Read in
सीरिया का रेफ्यूजी बच्चा पहुंचा स्कूल तो स्टूडेंट्स ने लेटाकर पीटा, आपको भी आ जाएगा गुस्सा, देखें VIDEO
इंग्लैंड के Huddersfield के एक स्कूल में ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर सभी को हिलाकर रख दिया. सीरिया का रेफ्यूजी बच्चा जब स्कूल पहुंचा तो स्टूडेंट्स ने उसको जमकर पीटा. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इंग्लैंड के आलमंड कम्यूनिटी स्कूल में 15 वर्षीय रेफ्यूजी जमाल स्कूल के कॉरीडोर में टहल रहा था. कुछ स्टूडेंट्स आए और उसे लेटाकर पीटने लगे. हर कोई इस हरकत की निंदा कर रहा है और स्कूल से कड़ा एक्शन लेने की मांग कर रहा है. 

हर आंख थी नम, जब तिरंगे में लिपटकर आया शहीद का शव, आर्मी ऑफिसर ने ऐसे संभाला पिता को

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट शेन वॉर्न ने भी इस वीडियो को शर्मनाक बताया है. उन्होंने लिखा- 'शर्मनाक. इस हरकत पर कड़ा एक्शन लिया जाए. बच्चे और बच्चियों के लिए स्कूल सबसे सुरक्षित जगह होती है.' बता दें, ये घटना पिछले महीने हुई थी. हजारों बार शेयर करने के बाद ये वीडियो लोगों के सामने आया है. सोशल मीडिया पर लोग काफी गुस्से में हैं. उन्हें गुस्सा है कि स्कूल ने इस घटना पर कोई एक्शन नहीं लिया. 15 वर्षीय बच्चे को स्कूल के ग्राउंड पर पीटने के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही है. 

मैच में पड़ी बारिश तो विराट कोहली ने पृथ्वी शॉ के साथ किया ऐसा, होटल में जमकर हुई मस्ती

ये वीडियो पीटने वाले स्टूडेंट के दोस्त ने शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सीरिया के रैफ्यूजी बच्चे को स्टूडेंट स्कूल ग्राउंड पर गिराता है और पीटने लगता है. जिसके बाद वो उसके चेहरे पर पानी डालता है. जिसके बाद वो बोलता है- 'मैं तुम्हें डुबाकर मार डालूंगा.'

देखें VIDEO:
   
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England, Huddersfield, Syrian Refugee, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com