विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2026

70 हज़ार का 2BHK! आखिर क्यों इतना महंगा है बेंगलुरु के इस इलाके का किराया, वायरल पोस्ट ने उठाए सवाल

बेंगलुरु के कोरमंगला में 2BHK के लिए 70,000 रुपये किराए पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. वायरल पोस्ट के बाद लोगों ने बढ़ती कीमतों और खराब बुनियादी सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं.

Also Read in
70 हज़ार का 2BHK! आखिर क्यों इतना महंगा है बेंगलुरु के इस इलाके का किराया, वायरल पोस्ट ने उठाए सवाल
कोरमंगला के महंगे किराए पर बवाल

बेंगलुरु के पॉश इलाके कोरमंगला में बढ़ते किराए को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है. एक मार्केटिंग प्रोफेशनल लुबना मल्होत्रा ने पोस्ट शेयर कर पूछा, कि क्या दो बेडरूम वाले फ्लैट के लिए 70,000 रुपये महीना वाकई जायज है? उनके इस सवाल ने लोगों का ध्यान खींचा और देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई. लुबना ने अपने पोस्ट में लिखा, कि कोरमंगला में भारी ट्रैफिक, खुली नालियां और टूटी सड़कों जैसी समस्याएं हैं, फिर भी यहां इतना ज्यादा किराया लिया जा रहा है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर लोग इस प्रीमियम के लिए क्या भुगतान कर रहे हैं.

क्यों महंगा है कोरमंगला?

कोरमंगला बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय इलाकों में से एक है. यह क्षेत्र आईटी कंपनियों, स्टार्टअप्स, रेस्टोरेंट्स, कैफे और शॉपिंग हब के करीब होने की वजह से खासकर टेक प्रोफेशनल्स के बीच काफी मांग में रहता है. प्रॉपर्टी विशेषज्ञों का कहना है, कि ऑफिसों में कर्मचारियों की वापसी (वर्क फ्रॉम ऑफिस) बढ़ने के साथ ही इस इलाके में घरों की मांग भी तेजी से बढ़ी है. सीमित सप्लाई और ज्यादा डिमांड के कारण किराए में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

सुविधाओं पर उठे सवाल

हालांकि, यहां रहने वाले कई लोग बुनियादी सुविधाओं को लेकर असंतोष जताते हैं. भारी ट्रैफिक, खराब सड़कें और सफाई से जुड़ी समस्याएं अक्सर शिकायतों का कारण बनती हैं. कई लोगों का कहना है, कि इलाके की इंफ्रास्ट्रक्चर स्थिति इतनी बेहतर नहीं है कि इतना ज्यादा किराया वसूला जाए.

सोशल मीडिया पर बंटी राय

वायरल पोस्ट को 70,000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ यूजर्स ने कहा कि किरायेदार अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा किराए में दे रहे हैं, जबकि नौकरी की अनिश्चितता और टैक्स का दबाव अलग है. वहीं, कुछ लोगों ने मकान मालिकों का बचाव करते हुए कहा कि वे बाजार दर के अनुसार ही किराया तय कर रहे हैं और ज्यादा कमाने वाले पेशेवरों को इसकी शिकायत नहीं करनी चाहिए. एक यूजर ने मजाक में कहा, कि लोग सिर्फ कैफे और लाइफस्टाइल के लिए इतना महंगा किराया दे रहे हैं, जबकि ट्रैफिक की स्थिति बेहद खराब है.

यह भी पढ़ें: वायरल हुआ ‘दिलवाला ऑटो ड्राइवर', गर्भवती महिलाओं को मुफ्त में दे रहा ये खास सुविधाएं

70 साल की उम्र में भी अकेले चला रहीं ढाबा! 30 साल से मेहनत कर रही बुजुर्ग महिला की कहानी रुला देगी

50 फीट की छलांग और बर्फ में हो जाता है गायब! जानिए क्यों हिम तेंदुआ को कहा जाता है 'पहाड़ों का भूत'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Rent, Koramangala Rent, Bangalore 2BHK Rent
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com