विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2021

Viral Video: मिलिए इंसानों के साथ बास्केटबॉल खेलने वाली अनोखी गिलहरी से

गिलहरी बहुत ही चुलबुली होती है. फुर्तीली होने के साथ-साथ ये बहुत प्यारी भी होती है. हम अक्सर देखते हैं कि पार्क में या रोड किनारे बिना बेधड़क, ये आम इंसानों से जुड़ जाती है. कभी हमारे हाथों पर आ जाती है तो कभी कंधों पर.

Viral Video:  मिलिए इंसानों के साथ बास्केटबॉल खेलने वाली अनोखी गिलहरी से
ऐसी गिलहरी कभी नहीं देखी होगी आपने.
ऐसी गिलहरी कभी नहीं देखी होगी आपने.

गिलहरी (Squirrel Viral Video) बहुत ही चुलबुली होती है. फुर्तीली होने के साथ-साथ ये बहुत प्यारी भी होती है. हम अक्सर देखते हैं कि पार्क में या रोड किनारे बिना बेधड़क, ये आम इंसानों से जुड़ जाती है. कभी हमारे हाथों पर आ जाती है तो कभी कंधों पर. सोशल मीडिया पर गिलहरी के वीडियोज़ (Viral Videos on Social Media) छाए रहते हैं. देखा जाए तो आज भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गिलहरी बास्केटबॉल खेल रही है. वो भी अकेले नहीं उसके साथ कई बास्केटबॉल के खिलाड़ी भी मौजूद रहते हैं. अगर आपको विश्वास ना हो तो ये वीडियो देखें.

इस वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि एक गिलहरी कई लोगों के बीच में खड़ी है. वो बास्केटबॉल के साथ मस्ती कर रही है. आस-पास के खिलाड़ी भी गिलहरी के साथ मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पैशन के साथ गिलहरी बास्केटबॉल खेल रही है. बॉल को पकड़ भी रही है, अन्य खिलाड़ियों से छीन भी रही है. ऐसा लगा रहा है जैसे गिलहरी सुपरस्टार खिलाड़ी है.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को एक यूज़र ने रेडिट प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग बहुत खुश हैं. इस वीडियो में देख सकते हैं कि गिलहरी कैसे इंसानों के साथ लगाव रख रही है. गिलहरी को भी इंसानों से प्यार मिल रहा है. इस तरह के वीडियोज़ सोशल मीडिया पर दिल को लुभा देते हैं. आपको ये प्यारा वीडियो कैसा लगा, हमें कमेंट करके बताइएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Social Media Viral Video, Viral Post In Hindi, Trending News In Hindi, Special News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com