Snake Slithers Into Crowded Waterfall In Mussoorie: उत्तराखंड के मशहूर पर्यटन स्थल कैंपटी फॉल्स, मसूरी में एक सुकूनभरी सुबह अचानक खौफ में बदल गई, जब पानी में तैरते हुए पर्यटकों के बीच अचानक बड़ा सा सांप मंडराता दिखाई दिया. सांप को देखते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई और भगदड़ मच गई. इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला. सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया.
झरने में नहा रहे थे टूरिस्ट, तभी आ गया सांप (snake at Kempty Falls)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस चौंकाने वाले वीडियो को @littledehradunstories अकाउंट द्वारा सोमवार, 14 जून को शेयर किया गया है. वीडियो की शुरुआत में लोग मजे से पानी में नहाते दिखाई देते हैं, लेकिन अचानक पानी में मंडराते सांप को देखकर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे सांप पानी में तैरते हुए कई लोगों के करीब पहुंच गया, जिससे भारी डर का माहौल बन गया. इस कई पर्यटक पानी से बाहर निकलने के लिए भागे, कुछ फिसलते-दुलसते पानी में गिर गए, जिससे स्थिति और भी डरावनी हो गई. बताया जा रहा है कि, किसी को चोट नहीं आई और सांप घास-फूस में गायब हो गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
कैंपटी फॉल्स का आकर्षण (Mussoorie snake viral video)
जानकारी के लिए बता दें कि, यह फॉल्स लगभग 4500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और मसूरी से मात्र 15 किमी दूर है. ब्रिटिश राज के समय यह जगह चाय पार्टी और पिकनिक (tourist panic snake falls) के लिए प्रसिद्ध थी. यहां का प्राकृतिक पूल, झरने की बहती धारा और आसपास की घाटियां पर्यटकों को खूब भाती हैं.
ये भी पढ़ें:-सांपों का गांव...जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं