विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2025

रस्सी पर लटककर झूला झूल रहा था सांप, हवा में फन लहराकर करने लगा ऐसी हरकत, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

सोशल मीडिया पर सांप का एक  वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कपड़े सुखाने वाली पतली सी रस्सी पर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. यूजर बोले- सांप सावन में झूला झूलने आया है.  

रस्सी पर लटककर झूला झूल रहा था सांप, हवा में फन लहराकर करने लगा ऐसी हरकत, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
रस्सी पर चढ़ गया सांप, यूजर बोले- सावन में आया है झूला झूलने

सांप खतरनाक होते हैं और अक्सर उनसे दूर रहने की सलाह दी जाती है, लेकिन गांव में सांप घरों तक आ जाते हैं और बरसात के समय इनके आने का खतरा ज्यादा बना रहता है. वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक गांव के घर में सांप आ गया और पतली सी रस्सी पर झूलने लगा.

पतली सी रस्सी पर चढ़ गया सांप

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि एक सांप पतली सी रस्सी पर चढ़ गया है और वह झूलता हुआ नजर आ रहा है. यह नजारा गांव के एक घर की छत का है, जहां कपड़े सुखाने वाली रस्सी पर यह सांप चढ़ गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप को रस्सी पर चढ़ते हुए कई गांव वाले  देख रहे हैं, वहीं सांप पतली से रस्सी पर अठखेलियां ले रहा है. हालांकि सबसे अच्छी बात यह है कि सांप ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है. वहीं दूसरी ओर लोगों को समझ नहीं आ रहा है, आखिर यह सांप रस्सी पर कैसे चढ़ गया.

देखें Video:
 

लोगों ने दिए रिएक्शन, कहा- बचकर रहें सभी

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को 217,906 से ज्यादा लोग पसंद कर चुके है और लाखों में इसके व्यूज है. वहीं जिन - जिन लोगों ने इस वीडियो को देखा, उन्होंने अपने रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'इसके साथ खेलो मत नहीं तो यह तुम्हारी जिंदगी से खेल जाएगा',  दूसरे यूजर ने लिखा, 'बरसात के समय सांप अक्सर आ जाते हैं, इनके नजदीक न जाएं और बचकर रहें', वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, 'सांप सावन में झूला झूलने आया है'.

ये भी पढ़ें: साली समाज में डर का माहौल... जीजा ने वेडिंग स्टेज पर दिया ऐसा गिफ्ट, देखते ही निकल गई लोगों की चीख






 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video Of Snake, Snake Climbed On Rope, Snake Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com