विज्ञापन

चिकन-मटन नहीं यहां प्लेट में परोसा जा रहा है जहरीला कोबरा, सांपों का मेनू देख उड़ जाएंगे होश

सोचिए आप मेनू खोलें और सामने चिकन या मटन नहीं, बल्कि जहरीला सांप लिखा हो. हौले-हौले यही नजारा सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. मामला दूर देश का है, मगर चर्चा हर तरफ है.

चिकन-मटन नहीं यहां प्लेट में परोसा जा रहा है जहरीला कोबरा, सांपों का मेनू देख उड़ जाएंगे होश
50 साल से चल रहा कोबरा रेस्टोरेंट...द कोबरा क्वीन का अजीबोगरीब किचन

Snake In Menu: सोशल मीडिया पर एक ट्रैवल व्लॉगर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर @magpie_vi ने दावा किया है कि वह Hong Kong के एक ऐसे रेस्टोरेंट में गई, जहां मेनू में King Cobra परोसा जाता है.

ये भी पढ़ें:-'हिप्पो ने मुझे पूरा निगल लिया था' जब हिप्पो ने निगल लिया जिंदा इंसान! टूर गाइड की रूह कंपा देने वाली दास्ता

50 साल पुराना रेस्टोरेंट (50 Year Old Restaurant)

व्लॉगर के मुताबिक इस रेस्टोरेंट को पिछले करीब 50 सालों से एक महिला चला रही है, जिसे स्थानीय लोग प्यार से कोबरा क्वीन कहते हैं. बाहर से यह एक साधारण ढाबा जैसा दिखता है, लेकिन अंदर लकड़ी के बक्सों में सांप रखे जाते हैं. ग्राहक अपनी पसंद का सांप चुन सकते हैं. वीडियो में दावा किया गया है कि, अलग-अलग नस्ल के सांप तले या उबले रूप में सर्व किए जाते हैं. एक कोबरा डिश की कीमत लगभग 180 डॉलर बताई गई है.

मेनू में और क्या खास (What Is Special in the Menu)

व्लॉगर ने बताया कि उसने कोबरा डिश ट्राई की जो जेली जैसे सूप के साथ परोसी गई. साथ ही सांप के अंगों से बनी हेल्थ ड्रिंक का भी जिक्र किया गया. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि वन्यजीवों के उपयोग को लेकर अलग-अलग देशों में अलग कानून होते हैं. ऐसे मामलों में स्थानीय नियमों और संरक्षण कानूनों की भूमिका अहम होती है. यह वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. कई यूजर्स ने इसे एक्सोटिक फूड कल्चर बताया, तो कुछ ने इसे खतरनाक और अमानवीय कहा. 

ये भी पढ़ें:-जूतों से दुश्मनों को पीटने वाली रस्म…बदकिस्मती भगाने का अनोखा तरीका, इस देश में निभाई जाती है ये अनोखी परंपरा

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com