विज्ञापन
This Article is From May 10, 2022

स्मृति ईरानी ने शेयर किया तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल का मज़ेदार मीम, लिखी ऐसी बात, रोक नहीं पाएंगे हंसी

स्मृति ईरानी ने सोमवार को तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’s Jethalal) के कैरेक्टर वाला एक मजेदार मीम शेयर किया.

स्मृति ईरानी ने शेयर किया तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल का मज़ेदार मीम, लिखी ऐसी बात, रोक नहीं पाएंगे हंसी
स्मृति ईरानी ने शेयर किया तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल का मज़ेदार मीम

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) एक एक्टिव इंस्टाग्राम यूजर हैं और अक्सर अपने फॉलोअर्स के साथ अपने डेली लाइफ के अपडेट शेयर करती हैं. स्मृति ईरानी कई बार मजेदार और हैरान र देने वाले वीडियो और तस्वीरें भी शेयर करती है, जो उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं. स्मृति ईरानी ने सोमवार को तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah's Jethalal) के कैरेक्टर वाला एक मजेदार मीम शेयर किया. जिसे देखकर ऐसा लगता है, स्मृति ईरानी की सप्ताह की शुरुआत काफी व्यस्त थी और वह वीकेंड के आने का इंतजार नहीं कर सकती हैं.

इस मीम में अभिनेता दिलीप जोशी (actor Dilip Joshi) द्वारा अभिनीत जेठालाल किसी को कॉल करते हुए दिखाई दे रहा है और चूंकि वह कॉल नहीं उठ रहा था, इसलिए वह चिल्ला रहा था, "फोन उठा, फोन क्यों नहीं उठा रहा." स्मृति ईरानी ने पोस्ट को कैप्शन दिया, बस हो गया." मीम पर लिखे गए शब्द हैं. "जब एक ज्यादा काम वाला सोमवार अगले रविवार को बुलाता है."

स्मृति ईरानी की पोस्ट पर आशका गोराडिया और कई अन्य लोगों ने कमेंट किया है.

क्या आप जानते हैं? धर्म की लड़ाई और मंदिर-मस्जिद विवाद क्यों?

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Irani Posts Funny Meme, Smriti Irani, Funny Meme, Smriti Irani Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com