केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Union Women and Child Development Minister Smriti Irani) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेत्री सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) को श्रद्धांजलि दी, जिनका 16 जुलाई को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था.
स्मृति ईरानी ने एक वीडियो शेयर करते हुए उसके साथ कैप्शन लिखा, असाधारण कलाकार आरआईपी सुरेखा सीकरी!" उन्होंने दिवंगत अभिनेता को सर्वेश्वर दयाल सक्सेना द्वारा लिखित कविता चांदनी की पांच पारें का पाठ करते हुए एक पुराना वीडियो शेयर करके याद किया.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
देखें Video:
इस वीडियो को अबतक 90 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कमेंट करते हुए कई लोगों ने टीवी शो बालिका वधू में उनके किरदार दादी सा को याद किया. कुछ ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए "RIP" भी लिखा.
बता दें कि सुरेखा सीकरी का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया. अभिनेत्री का अंतिम संस्कार सांताक्रूज के एक श्मशान में हुआ. तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ने न केवल फिल्मों में बल्कि टेलीविजन में भी अपनी छाप छोड़ी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं