देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, जिनमें मणिपुर भी शामिल है. मणिपुर में पहले चरण के लिए अब 28 फरवरी को और दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदान अब 5 मार्च होगा. शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) भाजपा का चुनाव प्रचार करने राज्य की राजधानी इम्फाल (Imphal) पहुंची. इस दौरान उन्होंने महिला कलाकारों के साथ पारंपरिक नृत्य (Traditional Dance) में हिस्सा लिया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
बता दें कि इससे पहले मणिपुर (Manipur) में विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव कर दिया गया था. मणिपुर में पहले चरण के लिए अब 28 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. जबकि इससे पहले यहां पहले चरण का मतदान 27 फरवरी को होना था. इसके अलावा मणिपुर में दूसरे चरण के मतदान की तारीख को 3 मार्च से बदलकर 5 मार्च कर दिया था.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
देखें Video:
#WATCH | Union Minister Smriti Irani joins artists performing traditional dance at an event in Wangkhei area of Imphal East, Manipur pic.twitter.com/jQtqKMkOJW
— ANI (@ANI) February 18, 2022
मणिपुर की 60 सीटों पर दो चरणों में मतदान होने हैं. इसके नतीजे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनाव के परिणामों के साथ 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे. पिछली बार मणिपुर में 4 मार्च और 8 मार्च को चुनाव हुए थे. बीते दिन मणिपुर चुनाव के लिए इंफाल में भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया था.
जब भालू और उसके बच्चे घुस गए विवाह समारोह में...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं