Trending Parrot Singing Song Video: तोता कितना रट्टू पक्षी होता है, ये तो हम सभी जानते हैं. ये एक ऐसा पक्षी है, जो बहुत जल्दी इंसानी आवाज की नकल उतारना सीख जाते हैं. स्मार्टफोन के जमाने में अपने पालतू की दिलचस्प हरकतें इनके मालिक कैमरे में कैद करके समय-समय ऑनलाइन शेयर भी करते रहते हैं, जो लोगों को खूब पसंद भी आते हैं. यूं तो इस दुनिया में तरह-तरह के पक्षी मौजूद हैं, किसी के फर सुंदर हैं, तो किसी की आवाज मीठी है, लेकिन एक पक्षी जो बिल्कुल इंसानों की तरह उच्चारण कर सकता है, वो है तोता. हाल ही में एक तोते का प्यारा सा दिल छू लेने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो अंग्रेजी में गाना गाता नजर आ रहा है.
आपने अब तक तोते को बातें करते तो सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने किसी तोते को गाना गाते सुना है और वो भी अंग्रेजी गाना. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तोते का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो मालिक के सुर के साथ सुर मिलाता नजर आ रहा है. तोते को वैसे भी बातूनी पक्षी कहा जाता है, जो इंसानों की आवाज की बखूबी नकल भी उतार लेता है, लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में तोता मटक-मटक कर गाना गाता दिखाई दे रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यहां देखें वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि, तोता अपने मालिक के साथ मजे में गाना गा रहा है और वीडियो के आखिर में वो अपने मालिक को एक प्यारी सी किस देता नजर आ रहा है. वीडियो देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो viralhog नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर कमाल के रिएक्शन दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं