Singapore Mango Fine: भारत में तो सड़क किनारे पेड़ से आम टपक जाए, तो उसे उठाना कुछ लोग अपना अधिकार समझते हैं, लेकिन जरा ठहरिए...सिंगापुर में एक भारतीय महिला ने ऐसी चेतावनी दी है जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. वहां जमीन पर गिरा एक आम भी आपकी जेब पर करीब पौने चार लाख का डाका डाल सकता है.
सिंगापुर में रह रही प्रियंका सिन्हा नाम की महिला का सोशल मीडिया पोस्ट इस वक्त तूफान मचा रहा है. प्रियंका ने बताया कि सिंगापुर के कायदे कानून इतने सख्त हैं कि, वहां सार्वजनिक पेड़ों से फल तोड़ना तो दूर, नीचे गिरा हुआ फल उठाना भी जुर्म की कैटेगरी में आता है. अगर आपने गलती से भी सरकारी पेड़ का आम उठा लिया, तो आपको 5000 सिंगापुर डॉलर यानी लगभग 3.5 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना भरना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें:-छोरे देखते रह गए और ताई ने 2 लाख की स्पोर्ट्स बाइक को बना दिया 'कबाड़' ढोने वाली गाड़ी, देख लोगों के उड़े तोते
सिंगापुर में आम उठाना मतलब जेल या भारी जुर्माना (Heavy Fine for Picking Fallen Fruit in Singapore)
वहां की सरकार का मानना है कि, सरकारी जमीन पर लगे पेड़ और उनके फल देश की संपत्ति हैं. अगर आपको फल चाहिए, तो बाकायदा नेशनल पार्क्स बोर्ड (NParks) से इजाजत लेनी होगी. नियम इतने कड़क हैं कि अगर आप किसी नेशनल पार्क या रिजर्व एरिया में ऐसा करते पकड़े गए, तो जुर्माना 50,000 डॉलर तक पहुंच सकता है और 6 महीने की जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है. सोशल मीडिया पर लोग इस खबर को पढ़कर चटकारे ले रहे हैं और कह रहे हैं कि, 'भाई अपना इंडिया ही बेस्ट है'.
पशु-पक्षियों के लिए भी कोई रियायत नहीं (Strict Civic Rules Even for Pets in Singapore)
दिलचस्प बात तो यह है कि अगर आपका पालतू जानवर भी खेल-खेल में कोई फल उठा लेता है, तो कानूनन उसकी जिम्मेदारी मालिक की ही होगी. सिंगापुर अपनी साफ सफाई और अनुशासन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन आम जैसी छोटी चीज पर इतना बड़ा एक्शन भारतीयों के गले नहीं उतर रहा. वहां के कड़क नियम ही उस देश को दुनिया के सबसे सुरक्षित और साफ देशों की लिस्ट में ऊपर रखते हैं.
ये भी पढ़ें:-'कलयुग' में श्रवण कुमार जैसे भाई! बहन की वफादारी का दिया ऐसा सिला, देख रो पड़ा पूरा इंटरनेट
तो भाई, अगली बार जब आप विदेश यात्रा पर जाएं, तो वहां की सड़कों पर गिरे 'मुफ्त' के माल से तौबा ही कर लेना. वरना एक आम का स्वाद आपको जिंदगी भर का कड़वा अनुभव दे सकता है. वाकई, अनुशासन की यह मिसाल हैरान करने वाली है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं