विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2021

सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन, लोगों को नहीं हो रहा यकीन, बोले- कह दो ये सच नहीं है

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. सिर्फ स्टार्स ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी उनके निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन, लोगों को नहीं हो रहा यकीन, बोले- कह दो ये सच नहीं है
सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन

'बिग बॉस' विजेता TV स्टार सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. सद्धार्थ शुक्ला 40 साल के थे. सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विनर रहे थे, और उनके अंदाज को फैन्स ने बहुत पसंद भी किया था. यही नहीं, वह आखिरी बार भी  बिग बॉस ओटीटी में नजर आए थे. वह पिछले हफ्ते ही बिग बॉस ओटीटी में दिखे थे. सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. सिर्फ स्टार्स ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी उनके निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हैं. लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा कि उनके फेवरेट एक्टर अब इस दुनिया में नहीं हैं. हर कोई सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर कर रहा है.

सिद्धार्थ शुक्ला टीवी स्टार बनने से पहले मॉडलिंग की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम रहे. सिद्धार्थ शुक्ला कुछ समय पहले ही वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' में नजर आए थे, और उनकी एक्टिंग तथा स्टाइल को भी फैन्स का खूब प्यार मिला था. सिद्धार्थ शुक्ला को रियलिटी किंग कहना भी गलत नहीं होगा. वह खतरों के खिलाड़ी के भी विनर रहे थे, और बिग बॉस 13 के भी. सिद्धार्थ शुक्ला के हिट सीरियल्स में 'दिल से दिल तक' और 'बालिका वधू' के नाम लिए जा सकते हैं. सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 1980 में हुआ था. यही नहीं, वह अपनी मां से बहुत प्यार करते थे, जिसकी झलक बिग बॉस 13 में देखने को मिली थी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss Winner Sidharth Shukla, Sidharth Shukla, Sidharth Shukla Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com