चीन में एक सड़क से गुजर रही महिला के सामने कार आई और दो बार एक्सिडेंट करके निकल गई.
- एक ही कार से महिला के साथ हुआ दो बार हादसा.
- ये हादसा 27 दिसंबर को चीन के लियानयुंगैंग शहर में हुआ.
- ये वीडियो CGTN ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है.
नई दिल्ली:
कहा जाता है कि एक ही जगह बिजली दो बार हमला नहीं करती है. लेकिन एक महिला के साथ एक ही जगह एक ही कार से दो बार हादसा हुआ. जिसे देख हर कोई हैरान रह गया. चीन में एक सड़क से गुजर रही महिला के सामने कार आई और दो बार एक्सिडेंट करके निकल गई. ये वीडियो CGTN ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है. महिला संघर्ष करती रही और जैसे-तैसे अपनी जान बचा ली.
हुआ ऐसा हादसा, हवा में उड़कर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में जा घुसी कार
ये हादसा 27 दिसंबर को चीन के लियानयुंगैंग शहर में हुआ. जिसे कैंमरे ने कैद कर लिया. फुटेज में दिखाया गया है कि एक महिला गुजर रही है जिसका नाम मिस नान है. वो सड़क पार कर रही थीं, उसी वक्त एक कार ने उन्हें जोर से टक्कर मार दी और वो कार के नीचे आ गईं. उसी वक्त ड्राइवर उतरा और मदद के लिए पहुंच गया.
VIDEO: खेलते-खेलते हो गई तीन पांडा के बीच लड़ाई, बार-बार देखने को मजबूर हो जाएंगे आप
आस-पास खड़े लोग भी वहां पहुंच गए. लोगों ने महिला को सही सलामत बाहर निकाल लिया. लेकिन उसी वक्त कार आगे बढ़ी और कुचलते हुए निकल गई. ड्राइवर हैंडब्रेक लगाना भूल गया था इसलिए फिर ये हादसा हुआ. कार के अंदर ड्राइवर का पोता बैठा हुआ था. महिला को ज्यादा चोट नहीं आई. लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
देखें वीडियो-

Driver rescues woman he runs over, only for her to be run over again since he forgot to pull the handbrake. Fortunately, she doesn't sustain any major injuries pic.twitter.com/mZmwX4rRC0
— CGTN (@CGTNOfficial) January 13, 2018
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Women, Woman Hit By Car, Accident