विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2017

अंपायर ने आउट नहीं दिया तो खिलाड़ी ने किया कुछ ऐसा, जिसको देख सभी हुए हैरान

अंपायर से उलझना क्रिकेटर्स को भारी पड़ जाता है. ऐसा ही हुआ क्रिकेटर शाकिब अल हसन के साथ, जब उन्होंने अंपायर से ऐसा किया जिसका किसी को भरोसा नहीं था.

अंपायर ने आउट नहीं दिया तो खिलाड़ी ने किया कुछ ऐसा, जिसको देख सभी हुए हैरान
क्रिकेटर शाकिब अल हसन का ये वीडियो वायरल हो रही है.
  • क्रिकेटर शाकिब अल हसन ने किया अंपायर से गलत व्यव्हार.
  • बांग्लादेश प्रीमियर लीग में अपील के दौरान अंपायर पर भड़के.
  • इस हरकत पर मैच फीस का 50 प्रतिशत काट लिया गया.
नई दिल्ली: क्रिकेट खेलते वक्त क्रिकेटर्स कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे बड़ा हंगामा हो जाता है. बॉलिंग करते वक्त बल्लेबाज को घूरके देखना या फिर जुबानी जंग आम बात हो गई है. कई क्रिकेटर्स काफी एग्रेसिव होकर क्रिकेट खेलते हैं. लेकिन अंपायर से उलझना क्रिकेटर्स को भारी पड़ जाता है. ऐसा ही हुआ क्रिकेटर शाकिब अल हसन के साथ, जब उन्होंने अंपायर से ऐसा किया जिसका किसी को भरोसा नहीं था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका ये वीडिया वायरल हो गया. आइए देखते हैं क्या है मामला...

पढ़ें- धोनी ने अपने डॉग को कराई ऐसी ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो​

अपील की और उलझ गए अंपायर से
शाकिब अल हसन बांग्लादेश के सबसे एक्पीरियंड खिलाड़ी हैं. उनसे ऐसा व्यव्हार किसी को उम्मीद नहीं थी. बता दें, बांग्लादेश प्रीमियर लीग चल रहा है. उसमें शाकिब ढाका डाइनामाइट्स की कप्तानी कर रहे हैं. कॉमिला विक्टोरियंस के खिलाफ मैच में, जब शाकिब की एक गेंद पर की गई अपील को अंपायर ने नकार दिया तो उन्होंने अंपायर को गलत भाषा में कुछ कह डाला. जिसके बाद काफी हंगामा हुआ.

पढ़ें- इस गेंदबाज ने डाली ऐसी गेंद, बल्लेबाज से लेकर अंपायर तक देखते रह गए​



हुआ था कुछ ऐसा
मैच की दूसरी पारी के 9वें ओवर में दो विकेट गिरने के बाद बल्लेबाज इमरुल काएस बल्लेबाजी करने उतरे, उनके सामने शाकिब बॉलिंग करने उतरे. उनकी स्पिन गेंद इमरुल के पैड पर लग गई. जिसके बाद शाकिब ने अपील की. जिसके बाद वो अंपायर से उलझ गए और अंपायर के करीब आकर जोर से चिल्लाने लगे. अंपायर ने उनको शांत रहने को भी कहा लेकिन शाकिब बोलते रहे. 

पढ़ें- क्रिकेट में बल्लेबाज को इस तरह आउट होते नहीं देखा होगा आपने, देखें VIDEO​

लगाया गया फाइन
उस वक्त शाकिब इतने गुस्से में थे कि कोई उन्हें नहीं रोक पाया. इसके लिए उनको खामियाजा भुगतना पड़ा. इस हरकत पर मैच फीस का 50 प्रतिशत काट लिया गया. वह बीसीबी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 2 ऑफेंस के दोषी पाए गए. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shakib Al Hasan, Bangladesh, Bangladesh Premier League
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com