विज्ञापन

1500 रु के हेलमेट के लिए दांव पर लगी नौकरी! सीनियर टेक प्रोफेशनल ने की ऐसी गलती, कंपनी की सख्त कार्रवाई

ऑफिस पार्किंग से 1500 रुपये का हेलमेट चोरी करने के आरोप में एक सीनियर टेक कर्मचारी को नोटिस पीरियड पर डाल दिया गया. रेडिट पर वायरल इस पोस्ट ने सजा और पेशेवर नैतिकता पर बहस छेड़ दी है.

1500 रु के हेलमेट के लिए दांव पर लगी नौकरी! सीनियर टेक प्रोफेशनल ने की ऐसी गलती, कंपनी की सख्त कार्रवाई
1500 रुपये के हेलमेट के लिए दांव पर लगा दी नौकरी!

ऑफिस की पार्किंग से हेलमेट चोरी का एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक जूनियर टेक कर्मचारी ने दावा किया कि उसके 1500 रुपये के हेलमेट को एक सीनियर सहकर्मी ने जानबूझकर बदल दिया. जांच के बाद कंपनी ने सीनियर कर्मचारी को नोटिस पीरियड पर डाल दिया और ब्लैकलिस्ट भी कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना रेडिट के Reddit प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई. Fresher Tech Jobs India नाम के सबरेडिट में एक यूजर ने बताया कि उसने अपना स्कूटर ऑफिस के बेसमेंट में पार्क किया था और हेलमेट हैंडल पर रखा था. शाम को जब वह वापस लौटा तो उसका हेलमेट गायब था. उसकी जगह एक टूटा-फूटा और डेंट लगा हेलमेट रखा हुआ था. यूजर के मुताबिक, यह साधारण चोरी नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया ‘स्वैप' था.

जांच में क्या निकला?

शुरुआत में सुरक्षा डेस्क से संपर्क किया गया, लेकिन बेसमेंट में सीसीटीवी नहीं था. बाद में पता चला कि पार्किंग और वाहन से जुड़े मामलों को ट्रांसपोर्ट टीम देखती है. कैंपस में चलने वाली शटल और कैब में लगे डैशकैम की मदद से जांच हुई. रिपोर्ट के अनुसार, 4 साल के अनुभव वाले एक सीनियर कर्मचारी को जिम्मेदार पाया गया.

Someone stole my helmet in TCS parking… and replaced it with a broken one. The ending surprised me.
by u/shaxcasm in FresherTechJobsIndia

कंपनी की सख्त कार्रवाई

जांच के बाद कंपनी ने सीनियर कर्मचारी को नोटिस पीरियड पर डाल दिया और ब्लैकलिस्ट कर दिया. जूनियर कर्मचारी ने पोस्ट में लिखा,कि उसका हेलमेट कोई महंगा रेसिंग गियर नहीं था, बल्कि करीब 1500 रुपये का साधारण हेलमेट था.

सोशल मीडिया पर बंटी राय

इस पोस्ट को 500 से ज्यादा अपवोट्स मिले और हजारों लोगों ने इसे देखा. कई यूजर्स ने सीनियर के व्यवहार की आलोचना की और कहा कि इतनी पढ़ाई और अच्छी नौकरी के बावजूद ऐसा कदम उठाना हैरान करने वाला है. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि तुरंत नौकरी से निकालने के बजाय नोटिस पीरियड पर डालना ज्यादा कठोर सजा है, क्योंकि इससे भविष्य में नौकरी ढूंढना और मुश्किल हो सकता है. यह मामला अब ईमानदारी, पेशेवर व्यवहार और छोटी गलतियों के बड़े परिणामों पर चर्चा का विषय बन गया है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: क्लब में भजन? दिल्ली में शुरू हुआ नया ट्रेंड, जानिए क्या है ‘भजन क्लबिंग'

हर लाइक पर कूदूंगा रस्सी! 7 साल के बच्चे को मिले 18 लाख लाइक्स, फिर जो हुआ…

जापान में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलरी सुनकर रह जाएंगे हैरान, लेकिन टैक्स ने उड़ाए होश!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com