विज्ञापन

क्लब में भजन? दिल्ली में शुरू हुआ नया ट्रेंड, जानिए क्या है ‘भजन क्लबिंग’

दिल्ली के साकेत में होने जा रहा ‘भजन क्लबिंग’ इवेंट सोशल मीडिया पर चर्चा में है. जानिए क्या है यह नया ट्रेंड, कैसे होगा कार्यक्रम और पहली बार जाने से पहले किन बातों का रखें ध्यान.

क्लब में भजन? दिल्ली में शुरू हुआ नया ट्रेंड, जानिए क्या है ‘भजन क्लबिंग’
दिल्ली में शुरू हुआ नया ट्रेंड, जानिए क्या है ‘भजन क्लबिंग’

Bhajan Clubbing: दिल्ली जैसे बड़े शहर में वीकेंड अक्सर ट्रैफिक, शोर और भीड़ के नाम होता है. लेकिन 21 मार्च की शाम साकेत में कुछ अलग होने जा रहा है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया शब्द तेजी से वायरल हो रहा है- ‘भजन क्लबिंग'. अगर आप सोच रहे हैं कि यह पार्टी है, कीर्तन है या कोई नया ट्रेंड, तो यहां आसान भाषा में समझिए कि यह अनुभव आखिर है क्या...

1. सिर्फ सुनना नहीं, खुद हिस्सा बनना

आम म्यूजिक कॉन्सर्ट में लोग सिर्फ दर्शक होते हैं. लेकिन भजन क्लबिंग में आप खुद इस अनुभव का हिस्सा बनते हैं. यहां The Bhakti Collective के कलाकार आधुनिक वाद्ययंत्रों और खास लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ भजन प्रस्तुत करेंगे. इसका मकसद केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव देना है जहां संगीत और मंत्र मिलकर मन को शांत करते हैं.

2. पूरे परिवार के लिए सुरक्षित माहौल

यह कार्यक्रम ऐसा है जहां बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी एक साथ आ सकते हैं. माहौल सात्विक और गरिमामय रखा जाता है. यह बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का एक आधुनिक और रोचक तरीका है, जिससे वे इसे उबाऊ नहीं मानेंगे.

3. अलग-अलग सीटिंग विकल्प

साकेत के वेन्यू को अलग जरूरतों के अनुसार बांटा गया है-
- Seated VIP और Economy: अगर आप आराम से बैठकर भजनों में डूबना चाहते हैं.
- VIP और Standing Zones: अगर आप ऊर्जा के साथ झूमना और सामूहिक चैंटिंग का हिस्सा बनना चाहते हैं.
- Group VVIP: परिवार या दोस्तों के ग्रुप के लिए प्राइवेट टेबल की सुविधा.

4. शाम का खास ‘फ्लो'

कार्यक्रम की शुरुआत मधुर और शांत भजनों से होगी, जो दिनभर की थकान दूर करेंगे. फिर धीरे-धीरे माहौल हाई-एनर्जी में बदलेगा, जहां सामूहिक मंत्रोच्चार की गूंज होगी. अंत में कार्यक्रम शांति के साथ खत्म होगा, ताकि आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ घर लौटें.

5. टिकट और तैयारी

यह एक टिकटेड इवेंट है. पास की कीमत 999 रुपये से शुरू है. कुछ खास कैटेगरी में फूड कूपन और प्रायोरिटी एंट्री भी शामिल है. अगर आप जाना चाहते हैं, तो पहले से ऑनलाइन बुकिंग करना बेहतर रहेगा, क्योंकि मौके पर टिकट मिलना मुश्किल हो सकता है. आप अपनी सुविधा के अनुसार bhagavat.co.in पर जाकर अपनी बुकिंग कर सकते हैं।

अगर आप इस वीकेंड सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि खुद को रिचार्ज करना चाहते हैं, तो साकेत की यह शाम आपके लिए खास हो सकती है. यह भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून और अपनी जड़ों से जुड़ने का एक नया तरीका है.

यह भी पढ़ें: नौकरी जाने का डर नहीं, हम UP-बिहार वाले हैं...दुबई में काम करने वाले शख्स की बात सुन लोग बोले- बात में दम है!

पगड़ी का उड़ाया गया मजाक, तो जवाब देने के लिए खरीदी इतनी Rolls-Royce, दुनिया देखती रह गई!

नोटों के ढेर के बीच बोनस! बॉस बोला- जितना गिन सको, सब तुम्हारा! 7 हज़ार कर्मचारियों के सामने बिछाया कैश का ढेर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com