विज्ञापन

बीमार होने पर मांगी एक दिन की छुट्टी, फाउंडर ने कही ऐसी बात कि परेशान हो गया कर्मचारी, कंपनी पर उठ रहे सवाल

नोएडा के एक स्टार्टअप कर्मचारी ने बीमार होने पर एक दिन की छुट्टी मांगी, लेकिन कंपनी के फाउंडर का जवाब देखकर वह हैरान रह गया. सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट ने वर्कप्लेस कल्चर और सिक लीव को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

बीमार होने पर मांगी एक दिन की छुट्टी, फाउंडर ने कही ऐसी बात कि परेशान हो गया कर्मचारी, कंपनी पर उठ रहे सवाल
सिर्फ एक दिन की सिक लीव मांगी, फाउंडर का जवाब देखकर कर्मचारी रह गया हैरान

एक स्टार्टअप में काम करने वाले कर्मचारी की सिक लीव से जुड़ी कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कर्मचारी ने दावा किया कि जब उसने बीमारी के कारण एक दिन की छुट्टी मांगी, तो कंपनी के फाउंडर का जवाब उसे सबसे ज्यादा हैरान कर गया. इस घटना के बाद इंटरनेट पर कार्यस्थल के माहौल और कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर बहस शुरू हो गई है.

सिक लीव के लिए भेजा था ईमेल

यह मामला तब सामने आया जब कर्मचारी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Reddit के एक फोरम r/IndianWorkplace पर अपनी कहानी शेयर की. कर्मचारी ने पोस्ट में एक ईमेल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. ईमेल का विषय था 'बीमारी की छुट्टी का आवेदन'. उसने ईमेल में लिखा था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह उस दिन काम पर नहीं आ पाएगा. उसने HR से एक दिन की छुट्टी देने का अनुरोध किया और कहा कि ठीक होने के बाद वह फिर से काम शुरू कर देगा.

फाउंडर का जवाब देखकर हुआ हैरान

कर्मचारी के मुताबिक, उसके ईमेल का जवाब सीधे कंपनी के फाउंडर की तरफ से आया. स्क्रीनशॉट में दिखे जवाब में लिखा था- इसे अवैतनिक अवकाश के रूप में चिह्नित करें. उसी दिन के अवकाश स्वीकृत न करें. धन्यवाद. यानी उसी दिन मांगी गई छुट्टी को मंजूर न करने और उसे बिना वेतन वाली छुट्टी के रूप में दर्ज करने को कहा गया.

"What a great company I work at
by u/Competitive-Cap-4869 in IndianWorkplace

बिजली कटने से नहीं हो पाई थी नींद

पोस्ट में कर्मचारी ने बताया कि वह नोएडा की एक स्टार्टअप कंपनी में काम करता है. उसके अनुसार, इलाके में बिजली चली जाने के कारण वह पूरी रात सो नहीं पाया था. सुबह उठने पर उसकी तबीयत ठीक नहीं लगी, इसलिए उसने HR को सिक लीव का ईमेल भेज दिया. कर्मचारी ने यह भी बताया कि कंपनी में 6 महीने के दौरान यह उसकी सिर्फ दूसरी छुट्टी थी.

फोन पर भी हुई बहस

कर्मचारी ने यह भी दावा किया कि ईमेल के बाद कंपनी के फाउंडर ने उसे फोन किया. उसने बताया कि जब उसने फोन पर भी कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है, तो फाउंडर ने जवाब दिया, तुम तो बिल्कुल ठीक लग रहे हो. इस घटना से परेशान कर्मचारी ने ऑनलाइन लोगों से सलाह मांगी कि क्या यह कंपनी बदलने का संकेत हो सकता है.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

पोस्ट सामने आने के बाद कई लोगों ने इस मामले पर अपनी राय दी. एक यूजर ने लिखा- कि बीमार होने पर छुट्टी लेना बिल्कुल गलत नहीं है और कर्मचारी को दूसरी नौकरी ढूंढने पर विचार करना चाहिए. दूसरे ने कहा, कि स्टार्टअप और बड़ी कंपनियों की कार्यसंस्कृति में अक्सर बड़ा फर्क होता है. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि कर्मचारियों की सेहत सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है और कंपनियों को इस बात को समझना चाहिए. कई यूजर्स ने अपने अनुभव भी शेयर किए, जहां उन्हें बीमार होने के बावजूद काम करने का दबाव महसूस हुआ था.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 60 हज़ार रु में खरीदी थी जमीन, दशकों बाद मिली 25 करोड़ कीमत! वायरल कहानी से आपको भी होगा फायदा

बॉस बार-बार 'आलू' कहकर चिढ़ाता था, महिला ने कर दिया केस, कंपनी को देना पड़ा 29 लाख का जुर्माना

गैस खत्म हो गई तो क्या हुआ! लोगों ने खाना बनाने के ऐसे-ऐसे जुगाड़ निकाले कि Video वायरल हो गया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com