लोग आत्महत्या इसलिए नहीं करते क्योंकि वो मरना चाहते हैं, बल्कि इसलिए कि जीना उनके लिए बहुत कठिन हो जाता है. ऐसे में किसी भी इंसान की ज़िंदगी में फैमिली और फ्रेंड्स का बहुत बड़ा रोल होता है. सुसाइड को लेकर कई रिसर्च की गईं, जिसमें ये बात सामने आई कि आत्महत्या में एक कोई व्यक्ति मौत नहीं चुनता, बल्कि वो दर्द भरे जीवन से छुटकारा पाना चाहता है. एक ऐसा ही दर्द भरा वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों सुर्खियों में है. इस वीडियो में सुसाइड कर रही लड़की को साथ तो मिला, लेकिन जिंदगी के उस पड़ाव में जब मौत उसके लिए जिंदगी से ज्यादा आसान हो गई.
यहां देखिए वीडियो
आत्महत्या का प्रयास करती महिला को अजनबियों से सूझ-बूझ से बचा लिया.
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) April 16, 2022
यदि ऐसी संवेदनशीलता उनके अपने दिखाते तो वे इतना हताश ना होतीं.#MentalHealth गंभीर विषय है. संवेदनशील बनें ताकि ज़रूरतमंद करीबियों की समय पर मदद कर सकें.
जो इससे जूझ रहे हैं वे मदद मांगने में संकोच ना करें... pic.twitter.com/40VtwnsfXe
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
जिंदगी से हताश लड़की ने की सुसाइड करने की कोशिश
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यह एक लड़की का लाइव सुसाइड की कोशिश करते हुए का वीडियो है. वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़की ब्रिज पर खड़ी हुई है. आसपास से लोग गुजरते हुए नजर आ रहे हैं. अचानक यह लड़की ब्रिज से ऊपर रेलिंग पर चढ़कर वहां से कूदकर खुद की जिंदगी खत्म करने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही है. ऐसे में वहां से गुजर रहे कुछ अजनबियों की उस लड़की पर नज़र पड़ी और अपनी सूझबूझ से सुसाइड की कोशिश कर रही इस लड़की की जिंदगी बचा ली. लड़की को ऊपर से चढ़कर उतारा गया और उसे संभालने की कोशिश की जाने लगी. हालांकि, वीडियो में लड़की को बचा लेने के बाद भी जिस तरह वो सिसक-सिसक कर रो रही है, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो जिंदगी से किस हद तक हताश हो गई है.
इस लड़की की रफ्तार देख उड़ जाएंगे आपके होश, हवा से बातें करती है यह 'उड़नपरी'
'मेंटल हेल्थ एक गंभीर समस्या है, संवेदनशील बनें'
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से आईपीएस दीपांशु काबरा ने शेयर किया है. यह वीडियो देखकर आप 1 मिनट के लिए अवाक रह जाएंगे. इसी के साथ यह आपको सीख भी देता है कि अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को मुश्किल वक्त में अकेला ना छोड़े, क्योंकि एक दिन उनका तनाव में अकेलापन मौत का कारण भी बन सकता है. दीपांशु काबरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बहुत ही गहरी बात लिखी है. उन्होंने लिखा है, 'आत्महत्या का प्रयास कर रही लड़की को अजनबियों ने सूझबूझ से बचा लिया. अगर ये संवेदनशीलता उनके अपने दिखाते तो वो इतनी हताश ना होती. मेंटल हेल्थ एक गंभीर समस्या है. संवेदनशील बनें ताकि जरूरतमंद करीबियों की समय रहते मदद कर सकें, जो इससे जूझ रहे हैं वो मदद मांगने में संकोच ना करें'. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, 'इस वीडियो को देखकर जिंदगी जीने की सीख मिलती है.'
करीना कपूर बेटे तैमूर के साथ डिनर के लिए निकलींं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं