विज्ञापन

Iran-Israel War: कुवैत में बीच हवा में जलने लगा अमेरिका का फाइटर जेट F-15, ईरान का दावा- हमने गिराया

Iran-Israel War: USA ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कुवैत से बड़ी खबर आई है.यहां अमेरिका का फाइटर जेट F-15 क्रैश हो गया है. हालांकि गनीमत है कि इस हादसे के बाद पायलट सुरक्षित है पर लड़ाकू विमान क्रैश हो गया.

Iran-Israel War: कुवैत में बीच हवा में जलने लगा अमेरिका का फाइटर जेट F-15, ईरान का दावा- हमने गिराया
  • कुवैत में अमेरिका का फाइटर जेट F-15 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है
  • पायलट ने पैराशूट की मदद से खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया
  • हादसे के बाद पायलट पूरी तरह सुरक्षित पाया गया और उसकी जान बच गई
नई दिल्ली/कुवैत:

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कुवैत से बड़ी खबर आई है.यहां ईरान ने दावा किया है कि उसने मिसाइल से अमेरिका का फाइटर जेट F-15 क्रैश  कर दिया है. इसका वीडियो भी ईरान ने साझा किया है. इस फाइटर जेट पर किसी मिसाइल से निशाना बनाया गया था. हालांकि गनीमत है कि इस हादसे  के बाद पायलट सुरक्षित है पर लड़ाकू विमान क्रैश हो गया. पायलट ने खुद को बचाने के लिए हादसे के वक्त खुद को पैराशूट की मदद से इजेक्ट कर लिया था. ये हमला किसने और अचानक कैसे हुआ इसपर खुलकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

सुबह-सुबह किसने किया हादसा?

कुवैत के स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आज सुबह अमेरिका के लड़ाकू विमान एफ-15 पर मिसाइल से घात लगाकर निशाना किया गया. हालांकि यह हमला किसने किया यह पता नहीं चल पाया है. लेकिन ईरान ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए इसे गिराने का दावा किया.  राहत की बात यह रही कि एफ-15 को चलाने वाले पायलट की जान बच गई है. उसने हादसे के वक्त पैराशूट की मदद से खुद की जान बचा ली और सुरक्षित लैंड हो गया है. 

 

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए में वीडियो में एक F-15 फाइटर जेट धीमी गति में नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है. जिसके पिछले हिस्से से आग की लपटें निकल रही थीं. हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह प्लेन अमेरिकी एयरफोर्स का था या इजरायल का.

क्या गलती से हुआ हादसा

फाइटर जेट कुवैत के हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेट के दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे. कुछ अपुष्ट खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि गलती से अपने अन्य जेट से फायरिंग से घटना  हो सकती है. इसी बीच, समाचार एजेंसी AFP ने कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास से धुआं उठने की जानकारी दी है. जिससे तनाव और बढ़ गया है.

 

यह भी पढ़ें- ईरान-इजरायल वॉर के बीच दुबई से अभी लौटना नहीं चाहता बिग बॉस फेम ये कपल, जानें क्या हुआ ऐसा?


यह भी पढ़ें- इजरायल का लेबनान के बेरूत में बड़ा हमला, मारा गया हिज्बुल्लाह कमांडर मोहम्मद राद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Shoots Down US F-15, Kuwait Missile Attack News, US Fighter Jet Crash Iran Claim, Iran Israel War Latest Updates, F-15 Crash Pilot Ejects Safely
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com