दुनिया हुनरबाजों से भरी हुई है, बस जरूरत है उस हुनर को पहचान कर उसे सही मौका देने की. देश और दुनिया में ऐसे कितने ही बच्चे हैं, जो मौके के अभाव में कुछ कर दिखाने से चूक जाते हैं, जिनको रास्ता दिखाने वाला कोई नहीं होता, वे हुनरमंद होने के बावजूद कमाल नहीं दिखा पाते. वहीं कुछ होनहारों को सही मार्गदर्शक मिल जाते हैं और फिर वो बुलंदियों को छू जाते हैं. ऐसी ही एक हुनरमंद लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी रफ्तार देख आपके होश उड़ जाएंगे.
यहां देखिए वीडियो
"तुमसे नहीं होगा" बोलकर हतोत्साहित करने वालों की भीड़ से कुछ अलग करें.
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) April 19, 2022
"मैं साथ हूँ, तुम सब कर सकते हो" बोलने वाला बनें तो क्या बात है.... pic.twitter.com/DuL06ySyEg
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
हवा से बातें करती है ये 'उड़नपरी'
वीडियो में ट्रेडमिल पर हवा से बातें करती इस 'रफ्तार की रानी' को देखकर आप भी सोच में पड़ गए होंगे. 17mph की रफ्तार से दौड़ लगाती यह लड़की महज 12 साल की है. इतनी छोटी सी उम्र में यह 'उड़नपरी' जब दौड़ती है तो ऐसा लगता है कि हवा से बातें कर रही हो. आईपीएस दिपांशु काबरा ने ट्विटर पेज से शेयर हुए इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और इस रनर की खूब तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया, 'तुमसे नहीं होगा' बोलकर हतोत्साहित करने वालों की भीड़ से कुछ अलग करें. 'मैं साथ हूं', तुम सब कर सकते हो बोलने वाला बनें तो क्या बात है.'
बंदूक की जगह हाथों में नजर आया गिटार, पुलिस जवान की सुरीली आवाज सुनकर दंग रह जाएंगे आप
हर कोई कर रहा तारीफ
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए ट्विटर यूजर्स इस हुनरमंद लड़की की खूब तारीफ कर रहे हैं. साथ ही बच्चों को प्रोत्साहन देने को लेकर भी लोग कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'कुछ कर जाने के लिए यही शब्द का इंतजार रहता हैं खासकर बचपन में'. वहीं एक यूजर ने लिखा, 'कोच को खास तौर पर धन्यवाद.' आज सच में जरूरत है कि हम अपने आस-पास हुनर को पहचानें और ऐसे होनहार बच्चों को सही मार्गदर्शन दें, ताकि आगे जाकर वो देश का नाम रोशन करें.
जब आलिया-रणबीर की शादी की तस्वीर में फैन ने ऋषि कपूर को किया फोटोशॉप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं