विज्ञापन

डिलीवरी रूम में कैमरा ऑन कर के बनाया बीवी का वीडियो, VIDEO के बीच दिखा कुछ ऐसा मच गया बवाल

सोचिए, एक तरफ ऑपरेशन थिएटर में जिंदगी और मौत की जंग चल रही हो और दूसरी तरफ कैमरा ऑन हो. खुशियों का लम्हा कब बहस और बवाल में बदल गया, किसी ने सोचा भी नहीं था. सोशल मीडिया की चमक में एक ऐसा फैसला हुआ, जिसने लाखों लोगों को नाराज कर दिया.

डिलीवरी रूम में कैमरा ऑन कर के बनाया बीवी का वीडियो, VIDEO के बीच दिखा कुछ ऐसा मच गया बवाल
बीवी की डिलीवरी पर बनाया 23 घंटे का वीडियो, बीच में चला कुछ ऐसा...इन्फ्लुएंसर की हरकत पर भड़का इंटरनेट

आज के दौर में हर लम्हा कंटेंट है, लेकिन क्या हर दर्द भी कंटेंट होना चाहिए? चीन में एक मशहूर इन्फ्लुएंसर ने अपनी बीवी की पूरी डिलीवरी प्रक्रिया का 23 घंटे का वीडियो पोस्ट किया. मकसद शायद यादें संजोना था, मगर अंजाम कुछ और ही निकला. मामला इतना संगीन हुआ कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सख्त कदम उठाना पड़ा.

ये भी पढ़ें:-10 बच्चों की सिंगल मदर...बोली- परेशान हूं, लेकिन आगे भी हो सकती हूं प्रेग्नेंट

कौन है Paul और क्या है पूरा मामला (Who is Paul in USA and what happened)

चीन के मशहूर कंटेंट क्रिएटर Paul in USA, जिनके Douyin पर 12.2 million से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, असल में 1990 में जन्मे, Columbia University से पढ़े और Seattle में Microsoft के पूर्व प्रोडक्ट मैनेजर रह चुके हैं. South China Morning Post की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपनी पत्नी की पूरी लेबर और डिलीवरी का वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में उनकी पत्नी का एक्सपोज्ड शरीर, थर्ड डिग्री का गंभीर टियर और 3344 ml खून बहने जैसी इमरजेंसी हालत भी दिखाई गई. डॉक्टरों की मेहनत से मां और नवजात बेटी दोनों सुरक्षित हैं.

ये भी पढ़ें:-16 बार जुड़वां, 7 बार तिड़वां और 4 बार चौगुने...पढ़ें 27 बार प्रेग्नेंट हुई 69 बच्चों की मां की कहानी

Latest and Breaking News on NDTV

ऐड ने बढ़ाया गुस्सा (Advertisement Triggered Outrage)

सबसे ज्यादा गुस्सा तब भड़का जब लोगों ने देखा कि इसी वीडियो में एक पेड नैपी ऐड भी जोड़ा गया है. आरोप है कि इमरजेंसी ब्लड ट्रांसफ्यूजन के दौरान Paul कैमरे पर प्रमोशनल स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे. 10 फरवरी को उनकी पत्नी ने बयान जारी कर कहा कि उनका मकसद असली अनुभव दिखाना था और लोगों को डिलीवरी के रिस्क समझाना था, लेकिन 11 फरवरी को Weibo और Douyin ने प्राइवेसी और कमर्शियल एथिक्स का हवाला देते हुए उनका अकाउंट बैन कर दिया.

ये भी पढ़ें:-छोटे भाई से प्रेग्नेंट हुई बहन...पैदा होते ही घर के पीछे फेंक दिया बच्चा

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paul In USA, Childbirth Video Controversy, Douyin Influencer Ban, Paul In USA Controversy, Childbirth Video Viral, Douyin Ban News, Weibo Account Banned, Influencer Marketing Ethics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com