विज्ञापन
This Article is From May 03, 2022

जब हिम्मत और हौसला हो तो कुछ भी मुश्किल नहीं, बीच रेगितस्तान में पानी के सैलाब को चुनौती देती कार

वीडियो में पानी का सैलाब नजर आ रहा है और नजर आ रही है एक कार, जो किसी तरह उस सैलाब से निकाल कर बाहर आती है. वीडियो देखने वाले अपना दिल थाम लेते हैं कि न जाने कब बहता पानी इस कार को लील जाए, लेकिन होता वहीं है जो कुदरत को मंजूर है.

जब हिम्मत और हौसला हो तो कुछ भी मुश्किल नहीं, बीच रेगितस्तान में पानी के सैलाब को चुनौती देती कार
रेगिस्तान में अचानक आये पानी के सैलाब में फंसी कार, VIDEO देख खड़ें हो जाएंगे रोंगटे

देशभक्ति की भावना लिए सिंगर मोहम्मद रफी ने एक गीत गाया था, 'हम लाए हैं तूफान से किश्ती निकाल के...'. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो उस गाने की याद दिला रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में पानी का सैलाब नजर आ रहा है और नजर आ रही है एक कार, जो किसी तरह उस सैलाब से निकाल कर बाहर आती नजर आ रही है. वीडियो देखने वाले अपना दिल थाम लेते हैं कि न जाने कब बहता पानी इस कार को लील जाए, लेकिन होता वहीं है जो कुदरत को मंजूर है.

यहां देखें वीडियो

पानी से बचती कार का वीडियो

आईपीएस दिपांशु काबरा ने यह वीडियो अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया है और इसे कैप्शन देते हुए लिखा है, 'जिसे खुद पर भरोसा है, वो हर मुश्किल से निकल सकता है'. इस वीडियो को देखने पर आप भी कुछ ऐसा ही कहेंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि रेगिस्तान में एकाएक आये पानी के बहाव में फंसी एक कार कैसे पानी के बहाव से बच निकलने की कोशिश कर रही है. पानी में फंसी कार को देखकर धड़कन तेज होने लगती है और लगता है कि अगले ही पल कार पानी के बहाव में डूब जाएगी, लेकिन कार को चला रहे शख्स की सूझबूझ से ऐसा कुछ भी नहीं होता.

14 सेकंड में बिजली की स्पीड से दौड़ा यह 70 वर्षीय बुजुर्ग, लोग बोले- 'उम्र तो महज नंबर है'

चालक की हिम्मत को लोग कर रहे सलाम

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार पानी की एक लहर से बचकर आगे निकलती है, तो दूसरे और से पानी का बहाव होने लगता है और ऐसे में कार बीच में ही फंस जाती है, लेकिन ड्राइवर की हिम्मत देखिए वह पानी के बीच से कार को निकाल कर सुरक्षित जगह तक पहुंचता है. इस वीडियो पर करीब एक लाख 70 हजार व्यूज आ चुके हैं. वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कोई रेगिस्तान में एकाएक आए पानी के बहाव की चर्चा कर रहा है, तो कोई चालक के हिम्मत को सलाम कर रहा है. वहीं कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि, 'चालक ने हिम्मत तो दिलाई, लेकिन ऐसी स्थिति में फंसने से बचना चाहिए, नहीं तो ये महंगा पड़ सकता है.'

अभिनेत्री करीना कपूर बांद्रा में आईं नजर

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car Escapes From Flood Water, Viral Video, Social Media, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com