Viral Video: जापान में रह रही एक भारतीय युवती ने बचपन के समय अपने परिवार की गरीबी और संघर्ष की कहानी साझा की है. मूल रूप से अरुणाचल प्रदेश की निवासी युवती Aman Apang ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि बचपन में एक दिन मम्मी ने उसे बिना सब्जी के खाना दिया गया. इस पर उसने खाने से मना कर दिया. जिसके बाद उसकी मम्मी ने गुस्सा करते हुए कहा कि सब्जी न होने पर तुम क्या MLA minister का बच्चे हो. मां की वो बात दिल को छू गई और उसने उसी जिंदगी बदलने का ठान ली.
जापान में रहते हुए हो गए 3 साल
अरुणाचल प्रदेश की Aman Apang को जापान में रहते हुए 3 साल से ज्यादा हो गए हैं. वह अभी के क्योटो में एक होटल में काम करती हैं. इसके साथ वह अपने सोशल मीडिया के लिए कंटेंट व वीडियो भी बनाती हैं. एक वीडियो में Apang ने बताया कि इन सबके अलावा वह SSW Visa से जुड़े सेंटर में भी काम करती हैं. जहां पर भारतीय को जापान में काम करने के लिए जापानी लैंग्वेज और जॉब प्लेसमेंट में हेल्प करती हैं.
Apang को जापान में कितनी मिलती सैलरी
Apang ने कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें जापान में अपनी महीने की सैलरी के बारे में बताया है. Aman Apang ने कहा कि आप लोग हमेशा पूछते थे, जापान में आपको कितना पैसा मिलता है. तो जापान में मुझे जापान में एक लाख रुपए महीने मिलते हैं. वह वीडियो में अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए वीडियो में कहती हैं कि मेरा एक ऐसा समय था, जब मेरे हाथ में 20 रुपये नहीं होता था. मुझे मम्मी पापा से पैसे मांगने में भी शर्म लगता था, क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब थी.
जापान में रह रही भारतीय लड़की ने बताया कि हमको अभी भी याद है, हम बचपन में घर पर झाड़ू पोछा, बर्तन ताल सब करते थे, लेकिन खाना नहीं बना पा पाते थे. एक दिन मेरी मम्मी ने मुझे खाने को दिया. उस दिन खाने में सब्जी नहीं थी. इस पर मैंने कहा कि हम बिना सब्जी के खाना नहीं खाएंगे. इस मम्मी चिल्लाकर बोलीं, "अपने बाब को बोलो, सब्जी लेकर आएं, मीट-मछली लेकर आएं, हम बना देंगे."
यहां देखें लड़की का वीडियो
यह भी पढ़ें | जापान में 11 साल रहने के बाद भारतीय ने खरीदा घर, बताया- यहां होम लोन पर लगभग जीरो है ब्याज
मम्मी की बात सुन जिंदगी बदलने को मन में ठाना
Aman ने वीडियो में कहा कि मम्मी ने झल्लाते हुए कहा कि तुम क्या MLA-मिनिस्टर के बच्चे हो, जो तुम्हे ये सब मिलेगा. मां की बात Aman को ऐसी लगी कि उस दिन ठान लिया कि इतना पैसा कमाएंगे कि मम्मी पापा की डाइनिंग टेबल पर बरसात कर देंगे. उनको कभी हम भूखा नहीं सोने देंगे.
लड़की ने कहा कि उसी दिन हमने मन में ठान लिया और काफी मेहनत की. आज जापान में हैं. उसने बताया कि वह कभी निराश नहीं हुई, उसके दोस्त अपने टारगेट से बीच रास्ते में ही हट गए. पर Apang टिकी रही और जी जान लगी दी. उसने कहा कि क्योंकि हमको पता था कि ये गरीबी क्या चीज है और अब हमको करीबी में नहीं रहना था. उसने बताया कि यह उसकी सच्ची कहानी है, कोई फर्जी व बनावटी नहीं है.
यह भी पढ़ें | घरों में खाना बनाकर 1 लाख महीने कमाता है शख्स, पहली बार जा रहा विदेश घूमने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं