- छठ के बाद काम पर वापस आने वालों के लिए स्पेशल ट्रेन.
- सियालदह, हावड़ा, भागलपुर की 6 स्पेशल ट्रेन लेगी अतिरिक्त फेरे.
- पूर्व रेलवे के प्रस्ताव पर रेलवे ने बोर्ड जल्द लेगी फैसला.
छठ पूजा 2026 के समाप्त होने के बाद यात्री घर से वापस अपने काम पर लौटने वाले हैं. ऐसे में रेलवे ने वापस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पहले से ही प्लान बना लिया. इसके तहत पूर्व रेलवे ने पहले से चल रही 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों (TOD) के मौजूदा रूट, स्टॉपेज और टाइम टेबल को बरकरार रखते हुए उनके अतिरिक्त ट्रिप चलाने का बड़ा प्रस्ताव तैयार किया है. इस प्रस्ताव को पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड को मंजूरी के लिए भेजा है. रेलवे प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के विभिन्न हिस्सों से लौट रहे प्रवासियों को ट्रेनों में लंबी वेटिंग या भीड़भाड़ से राहत मिल सके.
पूर्वी रेलवे ने नवंबर महीने के दौरान त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए कुल 901 विशेष ट्रेन फेरे (Special Train Trips) निर्धारित किए हैं, जिसमें आरक्षित और अनारक्षित दोनों श्रेणियां शामिल हैं. इस पूरे अभियान के तहत 626 आरक्षित फेरे और 275 अनारक्षित विशेष ट्रेन फेरे संचालित किए जा रहे हैं, जिससे सामान्य डिब्बों (General Coaches) में सफर करने वाले यात्रियों को तुरंत टिकट लेकर यात्रा करने में आसानी हो रही है. यह अतिरिक्त ट्रेनें और फेरे हावड़ा, सियालदह, कोलकाता, आसनसोल, मालदा टाउन, भागलपुर, साहिबगंज और जमालपुर जैसे प्रमुख जंक्शनों व मार्गों पर केंद्रित हैं, जहां से बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं.
किन प्रमुख रूटों पर बढ़ सकते हैं अतिरिक्त ट्रिप?
पूर्व रेलवे के प्रस्ताव के अनुसार, 17 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने की योजना है.
सियालदह - सीतामढ़ी जंक्शन - सियालदह स्पेशल
ट्रेन नंबर 03143 सियालदह से सीतामढ़ी वर्तमान में 18 नवंबर 2026 तक अधिसूचित यह ट्रेन अब 25 नवंबर 2026 को 1 अतिरिक्त ट्रिप के लिए प्रस्तावित है.
ट्रेन नंबर 03144 सीतामढ़ी से सियालदह 19 नवंबर तक यह ट्रेन 26 नवंबर 2026 को 1 अतिरिक्त ट्रिप के रूप में वापसी करेगी.
हावड़ा - लौकहा बाजार - हावड़ा स्पेशल
ट्रेन नंबर 03031 हावड़ा से लौकहा बाजार 10 नवंबर तक अधिसूचित इस ट्रेन को 17 और 24 नवंबर 2026 को 2 अतिरिक्त ट्रिप के लिए प्रस्तावित किया गया है.
ट्रेन नंबर 03032 लौकहा बाजार से हावड़ा 11 नवंबर तक यह ट्रेन 18 और 25 नवंबर 2026 को 2 अतिरिक्त फेरे लगाएगी.
भागलपुर - पटना जंक्शन - भागलपुर स्पेशल
ट्रेन नंबर 03431 भागलपुर से पटना 23 नवंबर तक यह ट्रेन 30 नवंबर 2026 को 1 अतिरिक्त ट्रिप के लिए चलाने का प्रस्ताव है.
ट्रेन नंबर 03432 पटना से भागलपुर 23 नवंबर तक इस ट्रेन को भी 30 नवंबर 2026 को 1 अतिरिक्त ट्रिप के लिए चलाने की योजना है. इस ट्रेन के परिचालन के लिए एसएमवीटी बेंगलुरु-भागलपुर-एसएमवीटी बेंगलुरु अंगा एक्सप्रेस (12253/12254) के रैक के लेओवर (Layover) का इस्तेमाल किया जाएगा.
सियालदह - जयनगर - सियालदह स्पेशल
ट्रेन नंबर 03137 सियालदह से जयनगर 12 नवंबर तक यह ट्रेन 19 और 26 नवंबर 2026 को 2 अतिरिक्त ट्रिप के लिए प्रस्तावित की गई है.
ट्रेन नंबर 03138 जयनगर से सियालदह 13 नवंबर तक यह ट्रेन 20 और 27 नवंबर 2026 को 2 अतिरिक्त फेरे लगाएगी.
हावड़ा - पटना जंक्शन - हावड़ा स्पेशल पहला सेट
ट्रेन नंबर 03033 हावड़ा से पटना 11 नवंबर तक इस स्पेशल ट्रेन को 18 और 25 नवंबर 2026 को 2 अतिरिक्त ट्रिप के रूप में चलाने का प्रस्ताव है.
ट्रेन नंबर 03034 पटना से हावड़ा 12 नवंबर तक यह ट्रेन 19 और 26 नवंबर 2026 को 2 अतिरिक्त फेरों में वापसी करेगी.
हावड़ा - पटना जंक्शन - हावड़ा स्पेशल दूसरा सेट
ट्रेन नंबर 03035 हावड़ा से पटना 7 नवंबर तक इस ट्रेन को 21 और 28 नवंबर 2026 को 2 अतिरिक्त ट्रिप के लिए प्रस्तावित किया गया है.
ट्रेन नंबर 03036 पटना से हावड़ा 8 नवंबर तक इस ट्रेन को 22 और 29 नवंबर 2026 को 2 अतिरिक्त ट्रिप देने की योजना है.
पटना-भागलपुर स्पेशल को छोड़कर बाकी सभी प्रस्तावित ट्रेनों के सुचारु संचालन के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा अलग से स्क्रैच रैक का इस्तेमाल किया जाएगा.
क्यों पड़ी अतिरिक्त ट्रिप की जरूरत?
छठ पूजा संपन्न होने के बाद बिहार और पश्चिम बंगाल से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु तथा अन्य प्रमुख औद्योगिक शहरों की ओर लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर, कर्मचारी और छात्र वापस लौटते हैं. इस कारण सियालदह, हावड़ा, भागलपुर, जयनगर और पटना जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अचानक यात्रियों का दबाव कई गुना बढ़ जाता है. नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने इन स्पेशल फेरों का प्रस्ताव तैयार किया है.
पूर्व रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक (CPTM) कार्यालय ने रेलवे बोर्ड से इस प्रस्ताव पर जल्द स्वीकृति देने की सिफारिश की है. रेलवे बोर्ड से हरी झंडी और अंतिम मंजूरी मिलते ही इन सभी अतिरिक्त ट्रिपों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर टिकट बुकिंग सिस्टम में सीटें खोल दी जाएंगी.
यह भी पढ़ें | वंदे भारत स्लीपर में तत्काल, RAC और वेटिंग टिकट का कॉन्सेप्ट नहीं, कैंसिलेशन पर कितना होगा रिफंड यह भी जान लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं