विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में उतरी विशाल शिव प्रतिमा, नजारा देख झूम उठे श्रद्धालु, सोशल मीडिया पर वायरल हुई भव्य झांकी

Sawan Viral Video: सावन के इस पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान भगवान भोलनाथ की एक बेहद विशाल और भव्य झांकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो शिव भक्तों को खूब पसंद आ रहा है.

कांवड़ यात्रा में उतरी विशाल शिव प्रतिमा, नजारा देख झूम उठे श्रद्धालु, सोशल मीडिया पर वायरल हुई भव्य झांकी
सावन में दिखा भोलेनाथ का अद्भुत रूप, कांवड़ यात्रा में उतरी शिव की भव्य झांकी, नजारा देख लोगों ने कहा- हर हर महादेव

Shiv Ji Ki Jhanki Video: सावन का महीना शुरू होते ही देश के कोने-कोने में भक्ति का एक अलग ही रंग देखने को मिलता है. चारों तरफ बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे लगते हैं. इसी बीच इंटरनेट पर कांवड़ यात्रा का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर अपना प्यार लुटा रहे हैं. सड़क पर उमड़ी श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ के बीच निकली महादेव की इस झांकी ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.

ये भी पढ़ें:-बॉस ने कर्मचारी को नौकरी से निकाला, फिर भी लोग कर रहे हैं बॉस की तारीफ, वजह दिल छू लेगा

भगवान शिव की अद्भुत झांकी (Lord Shiva Grand Jhanki Video)

वायरल हो रहे इस वीडियो में झांकी नजर आ रही है, जिसमें भगवान शिव की विशायकाय प्रतिमा को बहुत सुंदर और भव्य तरीके से सजाया गया है. महादेव के गले में नाग, हाथों में डमरू और त्रिशूल उनके इस रूप को बेहद अलौकिक बना रहा है. इस दौरान रंग-बिरंगी रोशनी और भक्तों के उत्साह ने माहौल में और ज्यादा जोश भर दिया है. सड़क पर मौजूद श्रद्धालु इस खूबसूरत नजारे को देखकर खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ लोग अपने मोबाइल फोन से इस खूबसूरत पल की तस्वीरें और वीडियो बनाने में लगे हुए हैं.

इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा वीडियो (Sawan Celebration Public Reaction)

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ki_radhe65022 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'क्या आपने पहले कभी इतनी विशाल, सुंदर और अद्भुत कांवड़ देखी है? हर हर महादेव.' वीडियो में कई भक्त तो दूर से ही हाथ जोड़कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग प्रतिमा की बनावट और कारीगरों की कलाकारी की भर-भर कर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो देख चुके एक यूजर ने कहा कि, 'ऐसी झांकियां हमारी सांस्कृतिक परंपरा और गहरी आस्था को बहुत ही सुंदर ढंग से पेश करती हैं.' 

ये भी पढ़ें:-झील में धीरे-धीरे समाते दिखे 33 फीट लंबे दो विशाल जीव, वेबकैम में रिकॉर्ड हुआ रहस्यमयी मंजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan Viral Video, Jhanki, Bholenath, Kanwar Yatra, Devotional
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com