विज्ञापन

झील में धीरे-धीरे समाते दिखे 33 फीट लंबे दो विशाल जीव, वेबकैम में रिकॉर्ड हुआ रहस्यमयी मंजर

Loch Ness Webcam Video: सोचिए क्या हो जब आप झील की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर रहे हों और तभी पानी में कोई ऐसा विशाल रहस्यमयी जीव समाते दिखे, तो हैरानी होना लाजिमी है. कुछ ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ. पढ़ें क्या है पूरा माजरा.

झील में धीरे-धीरे समाते दिखे 33 फीट लंबे दो विशाल जीव, वेबकैम में रिकॉर्ड हुआ रहस्यमयी मंजर
स्कॉटलैंड की झील में फिर दिखी अजीब हलचल, कैमरे में कैद हुआ लॉक नेस का सबसे बड़ा रहस्य
AI

Scottish Highlands Mystery: स्कॉटलैंड की मशहूर झील लॉक नेस इन दिनों चर्चा में, जिसके पीछे की वजह हैं ऐसे रहस्यमयी (creatures) जीव, जिनके दिखने से इन दिनों लोगों में चर्चा का माहौल गर्म है. दरअसल, एक आयरिश हंटर ने लाइव वेबकैम के जरिए दो बेहद विशाल रहस्यमयी जीवों को पानी में धीरे-धीरे समाते देखा है. ये दावा ऐसे वक्त में सामने आया है जब उस एरिया में रहस्यमयी जीवों की हलचल पहले से काफी बढ़ गई है.

Daily Star की रिपोर्ट के मुताबिक, Eoin Fagan नाम के एक रहस्यमयी जीव हंटर ने आयरलैंड के काउंटी डोनेगल में अपने घर पर बैठे-बैठे लॉक नेस के लाइव वेबकैम (live webcam) पर कुछ ऐसा देख लिया, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. 9 जुलाई की दोपहर करीब 3.29 बजे उन्हें पानी के अंदर दो विशाल आकार वाली चीज तैरती हुई नजर आईं. ये दोनों ही रहस्यमयी जीव पानी पर तैरने के बाद धीरे-धीरे नीचे गहराई में गायब हो गए.

ये भी पढ़ें:-जर्मनी की विलेज लाइफ का फैन हुआ इंडियन यूट्यूबर, बोला- ये ट्रिप जिंदगी भर याद रहेगी

Eoin का कहना है कि ये दोनों ही जीव किसी छोटी क्रूजर बोट के बराबर बड़े थे, जिनकी लंबाई करीब 23 से 33 फीट के आसपास रही होगी. उन्होंने इस बात की पुष्टि के लिए उसी जगह से गुजर रही एक बोट की फोटो से इसका मिलान भी किया. सबसे चौंकाने वाली बात तो ये थी कि पानी में डूबे ये जीव एक झटके में ओझल नहीं हुए, बल्कि करीब 15 सेकेंड के डिफरेंस पर धीरे-धीरे झील के पानी में समा गए.

Latest and Breaking News on NDTV

झील में दिखे विशाल जीव (Giant Creatures Spotted In Loch Ness)

यूं तो लॉक नेस झील में सील जैसे जीव देखने को मिल जाते हैं, जो करीब आठ फीट तक लंबे होते हैं. Eoin के मुताबिक ये दोनों जीव किसी भी कॉमन जलीय जीव से बहुत ज्यादा बड़े थे. उनका मानना है कि इतनी विशालकाय प्रजाति का इतने सालों से इंसान की नजरों से बचकर झील की गहराई में रहना अपने आप में बहुत बड़ा रहस्य है. जब ये दोनों जीव दिखाई दे रहे थे, उस वक्त मौसम थोड़ा बादलों वाला था और हवा से पानी में हल्की लहरें उठ रही थीं. 

ये भी पढ़ें:-पेट चीरे बिना करेगा ऑपरेशन और बिजली के तार भी जोड़ेगा, कैसा है यह किसी कीड़े जैसा दिखने वाला रोबोट

बताया जा रहा है कि, हाल के दिनों में इस इलाके से रहस्यमयी शेप्स को देखे जाने की कई खबरें सामने आई हैं. ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक 9 साल की क्रिस्टल ने भी दावा किया था कि, उसने बोट पर सफर करते हुए पानी के ऊपर एक अजीब सिर देखा था. इन घटनाओं के बाद से लोगों और जानकारों के बीच इस पुरानी पहेली को सुलझाने की दिलचस्पी एक बार फिर बहुत तेजी से बढ़ गई है.

अनोखे रहस्य की खोज (Unraveling The Ancient Legend)

आने वाले सितंबर महीने में लॉक नेस के इतिहास का सबसे बड़ा सर्च अभियान शुरू होने जा रहा है. दुनिया भर से सैकड़ों वॉलिंटियर्स और एक्सपर्ट्स इस ऐतिहासिक खोज में हिस्सा लेने के लिए स्कॉटलैंड के हाइलैंड्स में जुटने वाले हैं. पूरी झील के किनारे कैंप बनाकर लोग दिन रात पानी की हर हलचल पर पैनी नजर रखने की तैयारी कर रहे हैं. Loch Ness Exploration के विशेषज्ञ Rob Long का कहना है कि, वे इस मिथक के पीछे के असली सच को तरीके से जानना चाहते हैं. उनका मकसद किसी जीव को डराना नहीं बल्कि सालों से चले आ रहे इस सवाल का जवाब खोजना है.

ये भी पढ़ें:-खेत में खुदाई के दौरान निकली ऐसी चीज...देख लोगों ने पकड़ लिया सिर
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Loch Ness Monster, Loch Ness, Nessie Hunter, Mystery, Scottish Highlands
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com