विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2019

किसी ने ''संतरा मैगी'' की तस्वीर की शेयर, लोगों ने कहा- ''यह क्या देख लिया''

फटाफट बन जाने वाले मैगी नूडल्स बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई खाना पसंद करता है. इसके मसाले के टेस्ट को भी लोग काफी पसंद करते हैं, फिर चाहे वो वेज मैगी, चिकन मैगी या फिर अंडा मैगी हो... हर किसी की अपनी अलग पसंद हैं.

किसी ने ''संतरा मैगी'' की तस्वीर की शेयर, लोगों ने कहा- ''यह क्या देख लिया''
सोशल मीडिया पर संतरा मैगी की तस्वीर काफी वायरल हो रही है.
  • संतरा मैगी की तस्वीर हो रही है वायरल
  • ट्विटर पर लोगों को नहीं पसंद आया मैगी के साथ यह एक्सपेरिमेंट
  • यूजर्स ने कहा- ''इसे इंटरनेट से हटाओ''
नई दिल्ली:

भारत में फूड लवर्स के बीच मैगी (Maggie) का काफी क्रेज है. फटाफट बन जाने वाले मैगी नूडल्स बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई खाना पसंद करता है. इसके मसाले के टेस्ट को भी लोग काफी पसंद करते हैं, फिर चाहे वो वेज मैगी, चिकन मैगी या फिर अंडा मैगी हो... हर किसी की अपनी अलग पसंद हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर एक शख्स ने ऐसी मैगी की तस्वीर शेयर की है, जिसे लोग देखना भी पसंद नहीं कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Viral हो रही ''गुलाब जामुन पाव'' की तस्वीर, लोगों ने कहा, ''प्लीज ऐसा कॉम्बों मत बनाओ''

दरअसल, शख्स ने संतरा मैगी की तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, ''मैंने अभी इसे अपने दोस्त के इंस्टाग्राम स्टोरी में देखा''. 

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर इस तरह के एक्सपेरिमेंटल डिश की तस्वीरों को शेयर किया हो. इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है. कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर गुलाब जामुन पिज़्जा, कुरकुरे मिल्कशेक, दाल मखनी कैपेचीनो जैसी एक्सपेरिमेंटड डिश की तस्वीरें भी सामने आईं थी, जिन्हों ट्विटर पर लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था. 

इस बार भी संतरा मैगी को लेकर लोगों का ऐसा ही रिएक्शन है. 

इस पर रिप्लाय करते हुए एक यूजर ने लिखा, ''जब एक शाखाहारी प्रॉन नूडल सूप बनाने की कोशिश करता है''.

वहीं एक अन्य ने तो आइसक्रीम नूडल्स की ही तस्वीर शेयर कर दी.

एक अन्य ने लिखा, ''यह सुबह-सुबह क्या दिखा दिया''.

एक ने लिखा, ''इसे इंटरनेट से हटाओ''.

गौरतलब है कि इससे पहले सोशल मीडिया पर एक महिला ने दूध वाली मैगी बनाई थी और ट्विटर पर यूजर्स को यह पसंद नहीं आया था.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Santra Maggie, Viral Pic, Social Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com