विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2021

Live Reporting कर रहा था रिपोर्टर, तभी कैमरे के सामने आ गया कुत्ते का बच्चा, फिर हुआ कुछ ऐसा - देखें Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें एक रिपोर्टर लाइव रिपोर्टिंग कर रहा है, तभी कैमरे के सामने एक कुत्ते का बच्चा (puppy) आ जाता है. यह वीडियो उस दौरान का है जब रिपोर्टर बॉब बरनार्ड बर्फीले हालात पर मौसम की रिपोर्ट दे रहे थे.

Also Read in
Live Reporting कर रहा था रिपोर्टर, तभी कैमरे के सामने आ गया कुत्ते का बच्चा, फिर हुआ कुछ ऐसा - देखें Video
Live Reporting कर रहा था रिपोर्टर, तभी कैमरे के सामने आ गया कुत्ते का बच्चा, फिर हुआ कुछ ऐसा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें एक रिपोर्टर लाइव रिपोर्टिंग कर रहा है, तभी कैमरे के सामने एक कुत्ते का बच्चा (puppy) आ जाता है. यह वीडियो उस दौरान का है जब फॉक्स 5 के रिपोर्टर बॉब बरनार्ड (reporter Bob Barnard) उत्तरी वर्जीनिया में बर्फीले हालात पर मौसम की रिपोर्ट दे रहे थे, तभी कुत्ते का बच्चा पास के घर से उनके पास आया. पिछले शुक्रवार को हुई इस रुकावट का फुटेज, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, इस वीडियो को YouTube पर एक मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.

मिस्टर बरनार्ड लाइव प्रसारण में वर्जीनिया में ठंडे मौसम की चर्चा कर रहे थे, जब कैमरामैन ने कैमरा कुत्ते के बच्चे की तरफ घुमा दिया. मौसम रिपोर्टर ने हंसते हुए उसे अपनी बाहों में ले लिया.

"हम उन लोगों को भूल गए जिनसे हम पहले बात कर रहे थे. मैं इस कुत्ते को जानना चाहता हूं," उन्होंने बताया कि कुत्ते के बच्चे ने उनके चेहरे को चाट लिया.

कुत्ते के बच्चे ने न केवल मिस्टर बरनार्ड बल्कि उन एंकरों को भी खुश कर दिया, जो इस दृश्य को स्टूडियो में देख रहे थे. कुछ सेकंड के बाद, एक महिला पास के एक घर से आई और उसने समझाया कि कुत्ते के बच्चे का नाम नाम पायरोगी है.

देखें Video: 

घटना के इस वीडियो को YouTube पर एक मिलियन से अधिक बार देखा गया है, 8,000 से अधिक 'लाइक' और सैकड़ों कमेंट् आ चुके हैं.

टिप्पणी अनुभाग में एक व्यक्ति ने लिखा, "यह रिपोर्टर बहुत बढ़िया है! एक शांत दोस्त. पायरोगी ने बर्फ में बहुत ज्यादा मजा किया," एक और यूजर ने लिखा, "अमेरिका में सबसे अच्छा पड़ोस."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Puppy Video, Puppy Viral Video, Puppy Cute Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com