विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2025

Puppy को बेरहमी से लात मारते शख्स को देख भड़का राहगीर, बीच सड़क सिखाया ऐसा सबक, लोग बोले- अब आ गई होगी अक्ल ठिकाने

अंदर तक झकझोर देने वाले इस वीडियो में एक शख्स सड़क पर बैठे एक मासूम पिल्ले को लात मारता नजर आ रहा है, जिसे देखकर रोड से गुजर रहा एक शख्स आदमी को पीट देता है.

Puppy को बेरहमी से लात मारते शख्स को देख भड़का राहगीर, बीच सड़क सिखाया ऐसा सबक, लोग बोले- अब आ गई होगी अक्ल ठिकाने
बेजुबान पर ज़ुल्म देख भड़का राहगीर, इंसानियत ने बीच सड़क सिखाया सबक

Man kicks little puppy on Road: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक शख्स द्वारा सड़क किनारे बैठे एक मासूम पिल्ले के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. यह दृश्य न सिर्फ जानवरों से प्रेम करने वालों को, बल्कि आम लोगों को भी अंदर तक झकझोर देने वाला है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है.

Puppy को लात मारकर भगा रहा था आदमी (kutte ke pille ko aadmi ne peeta)

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक छोटा सा पिल्ला सड़क पर शांति से बैठा था, तभी एक व्यक्ति वहां आता है और बिना किसी उकसावे के पिल्ले को दूर हटाने के लिए अनुचित और कठोर तरीका अपनाता है. पिल्ला डर के मारे वहां से हटने की कोशिश करता है, लेकिन व्यक्ति बार-बार उसे परेशान करता है. इस दौरान एक राहगीर, जो इस पूरी घटना को कुछ देर से देख रहा था, दौड़ते-दौड़ते आता है और तुरंत हस्तक्षेप कर उस व्यक्ति को रोकता है और पिल्ले को बचा लेता है. राहगीर का यह कदम न केवल साहसिक था, बल्कि उसने एक असहाय जानवर के प्रति करुणा और ज़िम्मेदारी का परिचय भी दिया.

यहां देखें वीडियो

राहगीर ने दिखाई इंसानियत (Man hitten by boy for beating dog)

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से साझा किया गया है और अब तक इसे 26,000 से अधिक बार देखा जा चुका है. वीडियो के सामने आने के बाद लोग बड़ी संख्या में अपनी नाराजगी ज़ाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, पिल्ला तो बहुत मासूम था, अगर हटाना ही था तो प्यार से हटाया जा सकता था. दूसरे यूजर ने कहा, जानवरों के साथ ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. ये बेजुबान हैं, लेकिन दर्द महसूस करते हैं. तीसरे ने कमेंट किया, हर गली में ऐसे ही एक हीरो की जरूरत है, जो ज़रूरत पड़ने पर आवाज़ उठाए.

ये भी पढ़ें:-सांपों का गांव, जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Kicks Little Puppy On Road, Man Beating Little Puppy, Animal Abuse Viral Video, Man Hitten By Boy For Beating Dog, Kutte Ke Pille Ko Aadmi Ne Peeta, Puppy Viral Video India, Animal Cruelty Awareness, Dog Abuse India, Puppy Rescue Video, Indian Man Mistreats Dog, Animal Rights India News, Stray Dog Viral Clip, Kindness Towards Animals, Puppy Saved By Passerby, Dog Cruelty Viral On Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com