पोलैंड (Poland) के रहने वाले एक कपल ने रूस और यूक्रेन युद्ध के रिफ्यूजियों के लिए एक नायाब पहल की है, जो सच में काबिले तारीफ है. यह कपल इन दिनों कुछ लोगों के लिए उम्मीद की किरण बना हुआ हैं. डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कपल का नाम जैकब गोलाटा और उनकी पत्नी का नाम गोसिया गोलाटा है, जो पोलैंड के रहने वाले हैं, लेकिन 2004 में वे ब्रिटेन (Britain) में आकर बस गए थे. दरअसल, इस कपल ने पोलैंड में 180 कमरों का होटल किराए पर लिया है. जहां रूस और यूक्रेन युद्ध के रिफ्यूजी आराम से रह सकेंगे. बड़ी बात है कि होटल में लाने के लिए इस शख्स ने 48 सीटर बस की भी मदद ली है, जिसके जरिए युद्धग्रस्त शरणार्थियों को होटल तक लाया गया.
Couple hire out entire 180-bed hotel in Poland to help refugees fleeing Ukrainian war https://t.co/sWNiXevNUY
— Daily Mail Online (@MailOnline) March 21, 2022
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी बॉर्डर पार कर यहां अब तक 149 लोगों का लाया जा चुका है. जैकब बताते हैं कि, वह इस मामले में जल्द से जल्द एक्शन लेना चाहते थे, क्योंकि लोगों को सही समय पर मदद नहीं मिल पा रही थी. जैकब आगे बताते हैं कि, शुरुआत में इस बात को लेकर उन्हें भरोसा ही नहीं था कि वे कैसे लोगों की मदद कर पाएंगे. जैकब बताते हैं कि, शुरुआत में उन्होंने एक मिनी बस चलाई और आठ घंटे में बॉर्डर तक पहुंचें. इस दौरान वहां से रिफ्यूजी के लेकर, उन्हें उनके दोस्तों और रिश्तेदारों के पास छोड़ा.
जैकब कहते हैं कि, 'मैं इन सबके बाद काफी कुछ करना चाहता था. दिमाग में आइडिया आया कि होटल किराए पर ले लिया जाए, ताकि शरणार्थी मां और बच्चे वहां रह सके. स्थानीय सामुदायिक वॉल्युंटियर की तलाश शुरू की, जो इन लोगों की और भी मदद कर सकें.' उन्होंने इस काम के लिए फंड भी जारी किया और इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए समय भी दिया. इसके बाद जैकब 180 बेड का होटल मिल गया, जो कोरोना महामारी के बाद बंद हो गया था.'
एक पैर से हैं दिव्यांग, फिर भी कर दिखाया हैरतअंगेज स्टंट, जबरदस्त बैलेंस के मुरीद हुए लोग
बताया जा रहा है कि 42 साल के जैकब गोलाटा HS2 रेल प्रोजेक्ट में लॉजिस्टिक मैनेजर के तौर पर काम करते हैं. वहीं उनकी पत्नी पुलिस ऑफिसर हैं. दोनों फिलहाल नॉर्थ लिंकनशायर में रहते हैं. बताया जा रहा है कि दोनों ने मिलकर Bydgoszcz के पास स्थित Park Hotel Tryszczyn को किराए पर लिया है, जहां यूक्रेनी नागरिक आकर रह सकते थे.
मोनोटोन आउटफिट में नजर आईं कियारा आडवाणी, रश्मिका मंदाना भी पहुंची मुंबई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं