हमारे देश में हुनरमंद लोगों की कोई कमी नहीं है. इसी का उदाहरण पेश किया हमारे देश की बेटी ने, जिसने अपने बुलंद हौसलों के बलबूते एक नया इतिहास रच दिया है. ऑटिज्म पीड़ित (Autism Victim) पैरा स्विमर (Para Swimmer) जिया राय (Jiya Rai) ने 'पाक जलडमरूमध्य' को तैरकर पार करते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया है. कहते हैं ना भाग्य भी उन्हीं का साथ देता है, जिनके पास मजबूत इरादे होते हैं. संकल्पों को पूरा करने के लिए चुनौतियों से लड़ने का हौसला होना जरूरी है. मुंबई की 13 वर्षीय जिया राय इन्हीं हौसलों की मिसाल बनकर लोगों को प्रेरणा दे रही हैं.
श्रीलंका से तैरकर तमिलनाडु पहुंचीं जिया
हाल ही में ऑटिज्म से पीड़ित पैरा स्विमर मुंबई की 13 वर्षीय जिया राय ने 28.5 किलोमीटर तैरकर इतिहास रच दिया है. जिया महज 13 घंटे में श्रीलंका से तैरकर तमिलनाडु पहुंची हैं. बता दें कि जिया ने श्रीलंका के तलाईमन्नार से लेकर तमिलनाडु के धनुषकोडी में अरिचलमुनाई तक पाक जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया है, जिसे पूरा करने में उन्हें 13 घंटे का समय लगा है. इस दौरान तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक डॉ. सी सिलेंद्र बाबू ने एक स्मारिका भेंट करते हुए पैरा स्विमर जिया राय को सम्मानित भी किया. इसके साथ ही उन्होंने पाक जलडमरूमध्य में इस तैराकी को सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
भारतीय नौसेना ने दी बधाई
वहीं, भारतीय नौसेना ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर कुछ तस्वीरों पोस्ट करते हुए जिया राय को बधाई दी गई है. पोस्ट करते हुए भारतीय नौसेना के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर कैप्शन में लिखा गया है कि 'वह पाक जलडमरूमध्य में तैरने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज़ महिला तैराक बन गई हैं. पिछला रिकॉर्ड 2004 में 13 घंटे 52 मिनट में भूला चौधरी के नाम था.' इसके अलावा सोशल मीडिया पर की गई अपनी पोस्ट के जरिए भारतीय नौसेना ने बताया कि यह कार्यक्रम ऑटिज्म जागरूकता, भारत की आजादी के 75 साल और भारत और श्रीलंका के संबंधों को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया था. यह आयोजन पैरा-स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया था.
तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक ने कही ये बात
तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक डॉ. सी सिलेंद्र बाबू ने कहा, 'यहां मिल्क शार्क नामक खतरनाक मछली का भी आवास है. इसी तरह, बहुत सारी जेलीफिश भी हैं. पाक जलडमरूमध्य में दिन की तुलना में रात में तैरना बहुत आसान है. भारत में युवाओं को तैराकी में उपलब्धि हासिल करने के लिए आगे आना चाहिए.'
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से हैं सम्मानित
बता दें कि जिया राय भारतीय नौसेना के एक अधिकारी की बेटी हैं. जिया को 2022 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, जो बच्चों के लिए भारत में सर्वोच्च पुरस्कार है. इसी तरह 2020 में जिया ने मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक तैरकर लगभग 9 घंटे में 36 किलोमीटर की दूरी तय की थी.
क्या है ऑटिज्म
ऑटिज्म एक ऐसी बीमारी है जो ज्यादातर बच्चों को होती है, लेकिन इसका पता लगा पाना काफी मुश्किल होता है. असामान्य प्रतिक्रिया और हाव-भाव से ही इस बीमारी का पता चल सकता है. इसके कई कारण हैं जैसे- बच्चा अन्य बच्चों की तुलना में खामोश रहता हो या फिर किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देर से व्यक्त करता हो, ऐसे ही कई लक्षण हैं, जो ऑटिज्म की बीमारी के हो सकते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, ऑटिज्म एक मानसिक रोग है. इस रोग के शिकार बच्चों का मानसिक विकास पूरी तरह नहीं हो पाता, जिसके लक्षण बच्चे में बचपन से ही दिखने लगते हैं.
मोनोटोन आउटफिट में नजर आईं कियारा आडवाणी, रश्मिका मंदाना भी पहुंची मुंबई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं