विज्ञापन

6-8 महीने बिना सैलरी काम करो... इंटरव्यू में मिली शर्त सुनकर हैरान रह गया कैंडिडेट, पोस्ट वायरल

पुणे के एक शख्स ने दावा किया कि इंटरव्यू में कंपनी ने उसे 6-8 महीने बिना वेतन काम करने का प्रस्ताव दिया. इस मामले को लेकर शख्स ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. पोस्ट वायरल होने के बाद भर्ती प्रक्रिया पर बहस छिड़ गई है.

6-8 महीने बिना सैलरी काम करो... इंटरव्यू में मिली शर्त सुनकर हैरान रह गया कैंडिडेट, पोस्ट वायरल
इंटरव्यू में कंपनी ने पुणे के एक शख्स से 6-8 महीने बिना वेतन काम करने का दिया प्रस्ताव
ndtv

आज के समय में नौकरी पाना बिलकुल आसान नहीं है. लगातार बढ़ता कॉम्पिटिशन और सीमित अवसरों के बीच नौकरी तलाश रहे युवाओं को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच पुणे के एक युवक ने अपने इंटरव्यू का ऐसा अनुभव शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. युवक का दावा है कि एक कंपनी ने उसे 6 से 8 महीने तक बिना वेतन काम करने का प्रपोजल दिया.

इंटरव्यू में मिला चौंकाने वाला प्रपोजल

पुणे के रहने वाले प्रणव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी आपबीती शेयर की. उन्होंने बताया कि वह एक वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने गए थे. शुरुआत में एचआर (HR) राउंड हुआ, लेकिन स्किल्स, प्रोजेक्ट्स या अनुभव के बारे में पूछने के बजाय उनसे सबसे पहले यह सवाल किया गया कि क्या वे अगले 6 से 8 महीने बिना वेतन काम करने के लिए तैयार हैं.

वेतन मिलने की न रखे उम्मीद- प्रणाव 

प्रणव ने आगे लिखा कि पहले तो उन्हें लगा कि सामने वाला मजाक कर रहा है. उन्होंने कहा कि वर्षों की पढ़ाई, प्रोजेक्ट्स और इंटरव्यू की तैयारी के बाद किसी उम्मीदवार से यह कहना कि वह फुल-टाइम काम करे. साथ ही भविष्य में कभी वेतन मिलने की उम्मीद रखे, यह बेहद होपलेस है.

कंपनी को लेकर भी उठाए सवाल

शख्स ने दावा किया कि कंपनी में केवल सीईओ और एचआर ही काम संभालते नजर आए. इसके बावजूद कंपनी ने बड़े स्तर पर वॉक-इन भर्ती अभियान आयोजित किया था. इससे उन्हें पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करने का मौका मिला.

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन

प्रणव की पोस्ट वायरल होने के बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. एक स्टार्टअप फाउंडर ने लिखा कि यदि कोई कंपनी वेतन नहीं दे सकती, तो कर्मचारियों को कम से कम इक्विटी देनी चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा, "Transparency costs nothing. If a role is unpaid, say it upfront before asking candidates to invest their time." वहीं कई यूजर्स ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और उम्मीदवारों के समय का सम्मान होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 50 साल के व्यक्ति ने नाइट शिफ्ट के बाद दिखाया अपना डेली रूटीन, इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

ये भी पढ़ें: मेरे देश के ये हैं असली Gen Z... 50 दिनों में बदल दी गंदी नदी की तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

ये भी पढ़ें: मैं बाबा टिल्लू... सड़क पर बाबा की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, लोग बोले- यमराज से सीधी पहचान

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unpaid Jobs, Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com