2.5 लाख रुपये किलो का आम... इसे खाने के लिए तो शायद लोन लेना पड़े. सोशल मीडिया पर इस कैप्शन के साथ इन दिनों एक ऐसे आम का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी कीमत सुनकर लोग हैरान रह गए हैं. उत्तर प्रदेश मैंगो फेस्टिवल 2026 में जापानी 'मियाजाकी' आम को लेकर बहुत चर्चा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलो बताई जा रही है. यही वजह है कि इंटरनेट पर इस आम की खूब चर्चा हो रही है.
मैंगो फेस्टिवल में मियाजाकी बना आकर्षण का केंद्र
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट lucknow_explor से शेयर किया गया है. वीडियो में बेहद खास किस्म का जापानी मियाजाकी आम दिखाया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "2.5 लाख रुपये किलो का आम, इस आम को खाने के लिए तो लोन लेना पड़ेगा." वीडियो को 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं.
आखिर क्यों है इतना महंगा?
जानकारी के अनुसार, मियाजाकी आम अपनी खास गुणवत्ता, सीमित उत्पादन और अंतरराष्ट्रीय मांग के कारण दुनिया के सबसे महंगे आमों में गिना जाता है. इसकी खेती बेहद सावधानी से की जाती है, इसलिए इसकी कीमत सामान्य आमों से कई गुना अधिक होती है.
लोगों ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो पर यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, 'ये हमारे यहां 30 रुपये किलो मिलता है.' दूसरे ने मजाक में कहा, '3 लाख में तो 2 तोला सोना खरीद लेंगे.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस जन्म में तो मुश्किल है, शायद अगले जन्म में खा पाएंगे.' एक और यूजर ने लिखा, 'लगता है इसकी गुठली भी हजारों रुपये की होगी.'
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का ट्वीट, असम ने रचा नया इतिहास, पहली बार बनी माचा टी, 3000 रुपये किलो बिकी
यह भी पढ़ें: रात 12:30 बजे मुंबई लोकल में सफर, महिला ने बताया उन्हें देर रात में भी क्यों महसूस होता सेफ
यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के बीच लंगर में घुस आया भालू, कैमरे में कैद हुआ नजारा, वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं