विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2019

CISF जवान को लड़की वालों ने दहेज में दिए 11 लाख रुपये तो बोला- 'मुझे पैसा नहीं बल्कि...'

सीआईएसएफ के जवान ने दहेज में मिले 11 लाख रुपये लौटा दिए. इसके बदले उन्होंने 11 रुपये और दुल्हन के माता-पिता से दहेज के रूप में एक नारियल लिया. उनके इस कदम के लिए खूब तारीफ हो रही हैं.

CISF जवान को लड़की वालों ने दहेज में दिए 11 लाख रुपये तो बोला- 'मुझे पैसा नहीं बल्कि...'
CISF जवान को शादी में दहेज में दिए 11 लाख रुपये तो बोला- 'मुझे पैसा नहीं बल्कि...'

सीआईएसएफ के जवान ने दहेज में मिले 11 लाख रुपये लौटा दिए. इसके बदले उन्होंने 11 रुपये और दुल्हन के माता-पिता से दहेज के रूप में एक नारियल लिया. उनके इस कदम के लिए खूब तारीफ हो रही हैं. दूल्हा जितेंद्र सिंह खुश हैं कि उसकी दुल्हन एलएलबी और एलएलएम ग्रेजुएट है और पीएचडी कर रही है. जीतेंद्र के माता-पिता का कहना है कि वो दुल्हन को आगे पढ़ाएंगे और बड़ा अफसर बनाएंगे.

पिता के करोड़ों के बिजनेस को छोड़ घर से भागा बेटा, होटल में मांजे बर्तन तो आनंद महिंद्रा ने दिया ये Offer

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, 8 नवंबर को शादी के दौरान जब दुल्हन के 59 वर्षीय पिता ने दूल्हे जितेंद्र को शगुन के तौर पर 11 लाख रुपये से भरा थाल सौंपा तो दूल्हे ने हाथ जोड़ लिए. साथ ही पैसों से भरा थाल वापिस लौटा दिया. इसके बाद दुल्हन के पिता की आंखों में खुशी के आंसू आ गए. दूल्हे ने कहा, ''चंचल (दुल्हन) राजस्थान न्यायिक सेवा की तैयारी कर रही है और अगर वह मजिस्ट्रेट बन जाती है, तो मेरे परिवार के लिए पैसे से ज्यादा ये मूल्यवान होगा.''

VIDEO: पालतू बंदर ने उठाया मोबाइल और कर दिया किराने का सामान ऑर्डर, मालकिन ने देखा तो...

दुल्हन के पिता गोविंद सिंह शेखावत ने कहा, ''जैसे ही पैसे वापिस लौटा दिए गए तो मैं घबरा गया था. मुझे शुरुआत में लगा कि दूल्हे का परिवार कहीं शादी की व्यवस्था से नाखुश तो नहीं. लेकिन बाद में हमें पता चला कि परिवार दहेज के सख्त खिलाफ था.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, Jaipur, BSF Constable, Rs 11 Lakh Dowry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com