Python Ate Grandmother Alive: अक्सर फिल्मों में या फिर कहानियों में सुनने को मिलता है कि, अजगर ने किसी इंसान को ज़िंदा ही निगल लिया, लेकिन सोचिए अगर ऐसा सच में हुआ हो तो. दरअसल, इंडोनेशिया में ऐसा हुआ है, जहां एक 22 फुट लंबे अजगर ने 54 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जिंदा निगल लिया, जिसके बाद पूरा गांव दहशत में आ गया है. सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे जानकर हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक रही है.
Daily Mail की रिपोर्ट के अनुसार, 54 वर्षीय महिला जंगल में रबर इकट्ठा करने गई थी, जिसके बाद वो वापस ही नहीं आई. करीब 2 दिन से लापता महिला को जब स्थानीय लोगों ने खोजना शुरू किया, तो उन्होंने एक 22 फुट लंबे अजगर को देखा, जिसका पेट फूला हुआ था. शक के बलबूते अजगर का पेट काटकर देखा गया, तो उन्हें महिला के शरीर के अपाच्य अवशेष मिले, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर हवा की तरह वायरल हो रहे हैं. तस्वीर और वीडियोज देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की भी डर के मारे रूह कांप रही है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

इससे पहले साल 2017 में पश्चिम सुलावेसी द्वीप पर एक अजगर ने एक शख्स को जिंदा निगल लिया था, जिसे बाद में अजगर का पेट कर निकाला गया था. बता दें कि, इंडोनेशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य हिस्सों में अजगर बड़ी संख्या में पाए जाते हैं. ये अजगर शिकार को पहले अपने नुकीले घुमावदार दांतों से पकड़ते हैं और फिर उसे पूरा निगलने से पहले उसका दम घोटकर मौत के घाट उतार देते हैं.
* ""'शेरों के साथ फोटो खिंचवाते हुए उनके साथ खेलने की गलती कर बैठी महिला! VIDEO देख कांप उठेगी रूह
* ''राजस्थान की इस सोसाइटी में गेट पर चौकीदारी से लेकर साफ सफाई तक सारा काम करते हैं Robots
* "खुद ही अपना हाथ काटकर फेंकता दिखा केकड़ा, Video देख उड़ जाएंगे होश
देखें वीडियो- अभिषेक-ऐश्वर्या बच्चन बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं