Robots In Jaipur Society: आपने अब तक रोबोट को होटलों में या फिर कई जगह काम करते देखा और सुना होगा, लेकिन हाल ही में रोबोट्स को एक रिहायशी सोसायटी में विभिन्न सेवाएं देते देखा जा रहा है. हाल ही में सामने आईं इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, कैसे रोबोट धीरे-धीरे इंसानों के साथी बनते जा रहे हैं. इसके साथ कई कामों में उनकी मदद कर रहे हैं. दरअसल, राजस्थान की राजधानी और पिंक सिटी के नाम से मशहूर शहर जयपुर में एक सोसायटी ऐसी है, जहां इंसानों के लगभग सारे काम रोबोट करते हैं.
यहां देखें तस्वीरें
राजस्थान: जयपुर की एक रिहायशी सोसायटी में रोबोट विभिन्न सेवाएं दे रहे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2022
एक निवासी ने बताया, "यह एक अलग अनुभव है। इससे पहले इंसान खाना सर्व करते थे लेकिन अब रोबोट कर रहे हैं। यह हमने महंगे होटलों में देखा था, अब यह हमारी सोसायटी में हो रहा है। हमें अच्छा लग रहा है।" (24.10) pic.twitter.com/ngG4y1oX9V
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बताया जा रहा है कि, इस सोसाइटी में रोबोट्स बतौर कर्मचारी काम करते हैं. यहां रोबोट रिसेप्शन से लेकर चौकीदारी तक और साफ-सफाई से लेकर फायर फाइटिंग का भी काम कर रहे हैं. यहां के एक निवासी ने बताया कि, 'यह एक अलग अनुभव है. इससे पहले इंसान खाना सर्व करते थे, लेकिन अब रोबोट कर रहे हैं. यह हमनें महंगे होटलों में देखा था, अब यह हमारी सोसायटी में हो रहा है. हमें अच्छा लग रहा है.' बताया जा रहा है कि, सोसायटी ने अब तक चार रोबोट खरीदे हैं, जो अलग-अलग काम करते हैं. इन्हीं कामों को लेकर सोसायटी चर्चा का विषय बन चुकी है.
कहा जा रहा है कि, रोबोट द्वारा उन कामों को कराया जाएगा जिन कामों को करने में मजदूरों और कारीगरों को जान का खतरा रहता है. रोबोट्स को अभी छह महीने के ट्रायल पर रखा गया है. अच्छा रिस्पांस मिलने पर इनकी सेवा आगे भी जारी रखी जाएगी. यह रोबोट्स सीवर की सफाई से लेकर पेड़ों में पानी देने तक का सारा आराम से कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि, दिवाली के दिन तो इन रोबोट्स ने पटाखे भी फोड़े और लोगों को हैप्पी दिवाली भी विश किया.
* ""'शेरों के साथ फोटो खिंचवाते हुए उनके साथ खेलने की गलती कर बैठी महिला! VIDEO देख कांप उठेगी रूह
* ''छोटे बच्चे ने पढ़ाई करते करते अपने 'पापा' से कह दी ऐसी बात, वायरल हो गया VIDEO
* "Video: डांस करते-करते खुद को नागिन समझ बैठा शख्स, लोगों का लगा डसने!
देखें वीडियो- अभिषेक-ऐश्वर्या बच्चन बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं