Crab Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर जीव-जंतुओं से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ दिल को छू जाते हैं, तो कुछ हैरान कर देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. वीडियो एक केकड़े का है, जिसकी अजीबोगरीब हरकत देखने के बाद आप के भी होश उड़ जाएंगे. वीडियो में केकड़ा चलते-चलते खुद अपने ही हाथ से दूसरे हाथ को उखाड़कर फेंक देता है. यूं तो सोशल मीडिया पर यूजर्स सबसे ज्यादा जानवरों से जुड़े वीडियोज देखना पसंद करते हैं, लेकिन क्या हम हर जानवर के बारे में सारी जानकारी रखते हैं बेशक नहीं? तो चलिए जानते हैं केकड़े से जुड़े इस रोचक तथ्य के बारे में, जिससे कई लोग अभी भी अनजान हैं.
यहां देखें वीडियो
Crab rips off its own arm https://t.co/aJ8kx2cnjS
— OddIy Terrifying (@OTerrifying) October 24, 2022
वीडियो में एक केकड़ा चलता हुआ दिखाई दे रहा है. इसी बीच वो कुछ ऐसी हरकत कर देता है, जिसे शायद आज से पहले कई लोगों ने नहीं देखा होगा. वीडियो में आगे केकड़ा अपने बाएं हाथ से दाहिने हाथ को तोड़कर फेंकता नजर आता है. इसके बाद केकड़ा आगे की तरफ बढ़ चला, जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं. वीडियो देखने के बाद हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर केकड़े ने ऐसा किया क्यों? वीडियो देखने के बाद कुछ यूज़र्स ने इस पर जानकारी साझा की है. बताया जाता है कि, केकड़े में अपने अंगों को पुनर्जीवित करने की काबिलियत कुदरत ने बख्शी है. लिहाजा वो बेकार और रुकावट पैदा करने वाले अंगों को यूं ही उखाड़ फेंकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो @OTerrifying नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें केकड़े की अजीब हरकत हर किसी के होश उड़ा रही है. इस वीडियो को अब तक 3.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, 67 हजार से ज्यादा यूजर्स इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. कुछ यूजर्स के मुताबिक केकड़े अपने अंग दोबारा पैदा कर सकता है लिहाजा जो अंग खराब होने लगा या रुकावट बनने लगा, उसे वो उसे अलग कर देते हैं. इस वीडियो को लोग खूब देख और शेयर कर रहे हैं.
* ""'शेरों के साथ फोटो खिंचवाते हुए उनके साथ खेलने की गलती कर बैठी महिला! VIDEO देख कांप उठेगी रूह
* ''छोटे बच्चे ने पढ़ाई करते करते अपने 'पापा' से कह दी ऐसी बात, वायरल हो गया VIDEO
* "Video: डांस करते-करते खुद को नागिन समझ बैठा शख्स, लोगों का लगा डसने!
देखें वीडियो- Video: Diwali 2022: अनिल कपूर मुंबई में अपने घर के बाहर अपने प्रशंसकों से मिले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं