विज्ञापन

VIDEO : खेत में कैद हुआ दर्दनाक मंजर, अजगर की गिरफ्त में जिंदगी के लिए लड़ता रहा नीलगाय का बच्चा

यूपी के फतेहपुर से नीलगाय के बच्चे को निगले का खौफनाक वीडियो सामने आया है. यहां करीब 12 फीट लंबे अजगर को देखकर लोग दहशत में आ गए.

अजगर का वीडियो वायरल
NDTV
  • फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के धान के खेत में करीब बारह फीट लंबा अजगर मिला.
  • अजगर ने नीलगाय के एक बच्चे को पकड़ रखा था, जिससे आसपास के लोग भयभीत हो गए थे.
  • घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई थी.

धान के खेत में किसानों की नजर जैसे ही एक विशाल अजगर पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया. करीब 12 फीट लंबे अजगर को देखकर लोग दहशत में आ गए. पास जाकर देखा तो पता चला कि अजगर ने नीलगाय के एक बच्चे को निगल लिया था. घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई. मामला यूपी के फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का है, जहां इस खौफनाक नजारे ने ग्रामीणों और किसानों को चिंता में डाल दिया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि धान के खेत में एक विशाल अजगर नीलगाय के बच्चे को अपनी पकड़ में जकड़े हुए है. नीलगाय का बच्चा लगातार खुद को छुड़ाने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन अजगर की मजबूत पकड़ के सामने उसकी एक नहीं चलती. यह दर्दनाक और भावुक कर देने वाला दृश्य देखने वालों को झकझोर देता है.

इससे पहले फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर पाली गांव के पास एक सीएनजी पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 5 फीट लंबा अजगर एक आईसर कैंटर के बोनट के नीचे इंजन में फंसा मिला था. कैंटर चालक सीएनजी खाली करने के बाद वापस जाने की तैयारी कर रहा था. इसी दौरान उसने इंजन की सफाई के लिए कैंटर का बोनट खोला तो अंदर अजगर फंसा दिखा था.

ये भी पढ़ें : एक ही मुद्दा और एक ही मांग, फिर क्यों CJP से दूरी बनाकर चल रहे राहुल गांधी; इनसाइड स्टोरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Python, Python Video, Python Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com