Viral News: एक लाख रुपये सैलरी पाने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर रैपिडो बाइक चलाए, ये सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा. एक बार हर किसी के मन में सवाल आएगा कि आखिर उसे रैपिडो बाइक चलाने की क्या जरूरत है. जब उसे एक लाख रुपये महीने की सैलरी मिल रही है तो आराम से उसकी लाइफ चल सकती है. पर पुणे में दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर अच्छी खासी सैलरी पाने के बावजूद रैपिडो बाइक चलाते हैं. दोनों की सैलरी सालाना 12 लाख रुपये से ज्यादा है और वह मजे-मजे में रैपिडो चलाना शुरू किया है.
12 लाख रुपये है सालाना सैलरी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर नंद किशोर ने एक पोस्ट किया है. वह पुणे में Accenture में डेवलपर हैं. उन्होंने एक्स पोस्ट में बताया कि उनके दो रूममेट अच्छी खासी सैलरी पाने के बावजूद रैपिडो बाइक चला रहा है. डेवलपर नंद किशोर ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि मेरे दो रूममेट्स हैं और दोनों 12 लाख रुपये सालाना पा रहे हैं. फिर भी उन लोगों ने पिछले वीकेंड पर रैपिडो बाइक टैक्सी के लिए रजिस्टर्ड किया.
वीकेंड पर दोनों ने चलाई रैपिडो बाइक
डेवलपर ने बताया कि उन्होंने मजे-मजे में पिछले वीकेंड पर रैपिडो में बाइक चलाई. दोनों के पास अच्छी खासी स्पोर्ट्स बाइक हैं. पुणे के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी एक्स पोस्ट में अपने दोनों रूममेट की रैपिडो बाइक चलाने से हुई कमाई भी बताई है. नंद किशोर ने बताया कि एक ने दिनभर में 900 रुपये कमाए गए, जबकि दूसरे को रैपिडो बाइक चलाकर 500 रुपये मिले.

Pune Engineer Earning 12 LPA Rapido Bike Taxi Drive Viral Story
एक दिन में दोनों की कितनी हुई कमाई
उन्होंने लिखा कि सोचिए 1 लाख रुपये महीना कमाने के बाद ऐसा कर रहे हैं. लड़के मजे के लिए कुछ भी कर सकते हैं. डेवलपर ने एक्स पर एक मोबाइल स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें रैपिडो राइड से हुई कमाई को दिखाया है. मोबाइल स्क्रीनशॉट में एक दिन की कमाई 929.87 रुपये दिख रही है. साथ ही उसमें लास्ट बाइक राइड के ऑर्डर की डिटेल दिख रही है, जो 44.68 रुपये है.
यह भी पढ़ें | मेट्रो में कोई झगड़ा करे तो कैसे 1 मिनट में मिलेगी मदद, इमरजेंसी अलार्म व ये 5 हेल्पलाइन नंबर रखें याद
डेवलपर की पोस्ट पर आए कई कमेंट्स
डेवलपर की पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा कि मैं भी यही करना चाहती हूं. जिसे कुछ एक्सट्रा कमाई हो जाए. काश मैं भी ऐसा कर पाती. यह वाकई बहुत मज़ेदार लगता है. वहीं, एक अन्य लिखा कि मैं भी मजे के लिए ऐसा करता हूं और कई कॉर्पोरेट लोगों से बात करता हूं, जबकि एक यूजर ने कहा कि ट्रैफ़िक और प्रदूषण में भला गाड़ी कौन चलाना चाहेगा? अगर वे मुझे रोज़ाना 2 लाख भी दें तो भी मैं ऐसा नहीं कर सकता.
यह भी पढें-
अनाथ लड़की ने अपनी शादी की रात के लिए टीवी पर जाहिर की छोटी सी ख्वाहिश, मदद करने जुट गया पूरा देश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं