सर्दी में गर्मागर्म कढ़ी खाने का अपना ही मजा है, लेकिन पंजाबी स्टाइल कढ़ी बनाएंगे तो बड़े ही नहीं बच्चे भी उंगली चाट चाट कर कढ़ी खाएंगे. वहीं, ढाबे की कढ़ी का तो हर कोई दिवाना है. गर्मागर्म कढ़ी और चावल खाने का अपना ही मजा है. खट्टी-मीठी और गाढ़ी कढ़ी के साथ मसालेदार और बेसन के नरम पकौड़े इसका टेस्ट दोगुना कर देते हैं. वहीं, गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ खाने का अपना ही मजा है. यही वजह है कि कई लोग घर पर भी ढाबे जैसी कढ़ी बनाने का ट्राई करतें है, लकिन हर बार उन्हें ढाबे जैसा टेस्ट मिल जाए यह कहना जरूरी नहीं है. आप भी अगर घर के खाने में ढाबे जैसा टेस्ट लाना चाहते हैं, तो पंजाबी स्टाइल कढ़ी पकौड़ा की यह असान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. आपको इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होगी. आप घर में मौजूद तड़के वाली लस्सी, बेसन और कुछ मसालों की मदद से टेस्टी कढ़ी बना सकते हैं . तो आइए जानतें हैं इसे बनाने का सबसे असान तरीका .
कढ़ी और पकौड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
पकौड़े बनाने के लिए
• 2 कप - बेसन
• 2 चुटकी - बेकिंग सोडा
• 3 बड़े चम्मच - दही
• 1 छोटा चम्मच - हल्दी पाउडर
• 1छोटा चम्मच - लाल मिर्च पाउडर
• 3 हरी मिर्च - बारीक कटा हुआ
• आधा छोटा चम्मच अजवाइन
• 3 बड़े चम्मच- मैथी बारीक कटा हुआ
• 2 1/2 बड़े चम्मच - हरा धनिया
• 1 प्याज - बारीक कटा हुआ
• स्वादानुसार नमक
• अदरक का पेस्ट
• जरुरत के अनुसार पानी
• पकौड़े तलने के लिए तेल
कढ़ी बनाने के लिए
• आधा कप - बेसन
• 3 पैकेट - तड़के वाली लस्सी
• डेढ़ छोटा चम्मच - हल्दी पाउडर
• 1 छोटा चम्मच - लाल मिर्च पाउडर
• स्वादानुसार नमक
• जरूरत के अनुसार पानी
• 3 बड़े चम्मच - घी
• आधा छोटा चम्मच - हींग
• आधा छोटा चम्मच - मेथी दाना
• 10-12 करी पत्ते
• 4 सुखी लाल मिर्च
• आधा छोटा चम्मच साबुत धनिया
• 2 प्याज मीडियम आकार के
• एक चम्मच अदरक का पेस्ट
ढाबा स्टाइल कढ़ी-पकौड़ा बनाने का तरीका
1. सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में बेसन, बेकिंग सोडा, दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरक का पेस्ट, अजवाइन, हरी मिर्च, बारीक कटी मेथी, हरा धनिया, प्याज और नमक डाल लें. अब आप इसमें थोड़ा - थोड़ा पानी मिलाकर फेंट लें. आप ध्यान रखें की पकौड़े का घोल न ज्यादा गाढ़ा न हो और न ही ज्यादा पतला हो .
2. इसके बाद कड़ाई में तेल गर्म करें और बेसन के घोल के छोटे - छोटे पकौड़े डाल कर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. फिर पकौड़े को निकालकर एक तरफ रख लें.
3. अब कढ़ी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में बेसन और तड़के वाली लस्सी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर मिलाएं . अब आप जरूरत के अनुसार पानी डालकर एक पतला घोल तैयार कर लें. आप ध्यान रखें की इसमें गांठें न रहें.
4. इसके बाद आप कड़ाई में घी गर्म करें. अब इसमें मेथी दाना, सुखी लाल मिर्च , कढ़ी पत्ता, साबुत धनिया और हींग डालकर चटकने दें. अब इसमें अदरक का पेस्ट और कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें. फिर इसके बाद कड़ाई में तैयार बेसन - तड़के वाली लस्सी का घोल डालें और मध्यम आंच पर कम से कम 6 मिनट तक पकाएं .
5. जब कढ़ी में उबाल आने लगे, तो इसमें पहले से तैयार पकौड़े को डाल दें. अब इसे आप करीब 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, ताकि पकौड़े कढ़ी का स्वाद अच्छी तरह अपने अंदर सोख लें. लास्ट में ऊपर से जीरा, लाल मिर्च पाउडर और सुखी लाल मिर्च का तड़का डालें. अब आपका टेस्टी गरमा - गरम ढाबा स्टाइल कढ़ी पकौड़ा तैयार है. अब इसे आप रोटी या चावल के साथ परोसें.
प्रस्तुति :- रोशनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं