विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2019

परिवार को खोने के बाद शख्स ने बनाया 40 हजार वृक्षों का जंगल, प्रियंका गांधी बोलीं- 'असम्भव कुछ नहीं, सिर्फ...'

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा बुधवार को ट्वीट किए जाने के बाद एक किसान सुर्खियों में छा गया. भरतपुर के भैया राम यादव (55) ने अपने गांव की 50 हेक्टेयर की बंजर भूमि पर पौधे लगाकर जंगल खड़ा कर दिया है.

परिवार को खोने के बाद शख्स ने बनाया 40 हजार वृक्षों का जंगल, प्रियंका गांधी बोलीं- 'असम्भव कुछ नहीं, सिर्फ...'
उप्र : किसान ने 50 हेक्टेयर में जंगल लगाया

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा बुधवार को ट्वीट किए जाने के बाद एक किसान सुर्खियों में छा गया. बुंदेलखंड क्षेत्र के चित्रकूट जिले के भरतपुर के भैया राम यादव (55) ने अपने गांव की 50 हेक्टेयर की बंजर भूमि पर पौधे लगाकर जंगल खड़ा कर दिया है. यादव ने कहा, "साल 2001 में मेरी पत्नी बच्चे को जन्म देने के दौरान गुजर गई और बाद में मेरा बेटा सात साल की उम्र में चल बसा. उसकी मौत चिकित्सा उपचार की कमी के वजह से हुई. मैंने अवसाद की वजह से अपना घर छोड़ दिया और चित्रकूट में घूमना शुरू कर दिया."

क्या प्रियंका गांधी बनेंगी अध्यक्ष? जानिये कांग्रेस महासचिव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को क्या दिया जवाब...

6agkneso

घूमने के दौरान उन्होंने वन विभाग के नारे को पढ़ा, जिसमें लिखा था, 'एक पेड़ सौ बेटों के समान है.' इस नारे से उसका मन बदल गया और वह घर लौटे. भैया राम ने गांव के बाहर एक झोपड़ी बनाई और पौधे लगाना शुरू कर दिया. शुरुआत में लोगों ने उन्हें पागल कहा लेकिन कुछ समय बाद लोगों ने उनके कार्य को समर्थन देना शुरू कर दिया.

पूर्व BJP सांसद के हिमा दास वाले ट्वीट पर कुमार विश्वास ने बोला था हमला, अब उदित राज ने यूं किया पलटवार

भैया राम ने कहा कि उन्होंने शुरू में 40 पौधे लगाए. इसके बाद इसमें और जुड़ते चले. यह संख्या 40,000 पौधों तक पहुंची. उन्होंने कहा कि भगवान ने उनसे एक बेटा छीना, लेकिन वह अब हजारों पौधों के पिता हैं.

(इनपुट-आईएएनएस)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi, Tree Man Of Chitrakoot, Chitrakoot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com