लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में वे तीनों हाल ही में आई सोनिया गांधी की नई किताब के अलग-अलग चैप्टर पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान सोनिया गांधी की किताब की कवर इमेज, इमरजेंसी के बाद के हालात और कई तरह के पुराने किस्सों पर चर्ची की गई है. इमरजेंसी के बाद के दौर का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी कहती हैं कि जब दादी (इंदिरा गांधी) चुनाव हार गईं, तो हम एक दूसरे घर में शिफ्ट हो गए थे. मुझे याद है कि उस वक्त माहौल में काफी तनाव था.
राहुल गांधी कहते हैं, "स्कूल में भी मेरी बहन और मुझमें काफी फर्क था. मेरी बहन 'प्रीफेक्ट' थी और मैं 'सुपर प्रीफेक्ट' था. यह फर्क इसलिए था क्योंकि वह बागी नहीं थी. वह नियमों का पालन करने वाली थी, वह हमेशा नियमों को मानती थी. वह बहुत प्यारी और अच्छी थी, जबकि मैं बागी किस्म का था, सवाल पूछता था और दूसरों को परेशान करता था. इसलिए, मैं हमेशा एक तरह के दबाव में रहता था."
इसके बाद प्रियंका गांधी कहती हैं, "मैं इस सिस्टम के हिसाब से बिल्कुल सही थी और आप बिल्कुल अलग थे. आज भी जैसे संसद में होता है, बिल्कुल वैसा ही फर्क है. क्लास में भी यही होता था- टीचर आते थे, हम 'गुड मॉर्निंग' या 'नमस्ते' कहते थे, फिर 'स्टैंडअप', 'सिटडाउन' और अटेंडेंस होती थी. लेकिन आप (राहुल) अपनी ही दुनिया में खोए रहते थे. तो, बस वही फर्क है."
राहुल गांधी बताते हैं कि जब मैं उस दिन स्कूल पहुंचा तो मेरे बगल में कोई नहीं बैठा, वहां एक गैप था. मैं सोच रहा था कि गैप क्यों है, मेरे बगल में कोई क्यों नहीं बैठा. लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा. मैंने बस चुप रह गया.
कैसे चुनी गई सोनिया के किताब की कवर फोटो?
नई किताब की कवर इमेज को लेकर राहुल के सवाल पर सोनिया गांधी ने बताया कि यह कवर के लिए इसलिए चुनी गई क्योंकि यही वह तस्वीर है, जो पापा (राजीव गांधी) ने तब कैप्चर की थी, जब वे ट्यूरिन और फिर ओरबासानो आए थे, जिससे वे मेरे पिता से कह सकें कि वे मुझसे शादी करना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें | राहुल ने फिर शेयर की शिव-पार्वती की तस्वीर, बोले- RSS-BJP को धार्मिक परंपराओं की समझ नहीं
यह भी पढ़ें | सोनिया गांधी की किताब पर महाराष्ट्र में घमासान: BJP विधायक बोले- प्रतिबंध नहीं लगा तो हो सकते हैं दंगे!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं