विज्ञापन

'पापा की सुरक्षा हटाई गई थी ताकि उनकी हत्या हो सके...' राजीव गांधी को लेकर राहुल का बड़ा आरोप

सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार बीजेपी की हो या किसी और विपक्षी पार्टी की, इस बात को भूल ही जाइए कि वे विपक्षी नेता की सुरक्षा पर कोई खास ध्यान देंगे. राजीव का बिहार दौरा बहुत ही भयानक रहा. राहुल पूरे समय अपने पिता के साथ थे.

'पापा की सुरक्षा हटाई गई थी ताकि उनकी हत्या हो सके...' राजीव गांधी को लेकर राहुल का बड़ा आरोप
राजीव गांधी की हत्या को लेकर राहुल गांधी का बड़ा दावा.
NDTV
  • राहुल गांधी ने दावा किया कि राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी ताकि उनकी हत्या हो सके
  • सोनिया ने कहा कि मई 1991 में राजीव गांधी की बिहार रैली के दौरान उन पर पत्थर फेंके गए थे
  • सोनिया गांधी ने बताया कि विपक्षी नेता की सुरक्षा के प्रति सरकारें गंभीर नहीं होती हैं
दिल्ली:

कांग्रेस सांसद पिता राजीव गांधी की हत्या को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि इसके संकेत पहले ही मिलने लगे थे.उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से कहा था कि अगर इसे रोकने के लिए कुछ किया नहीं गया, तो उन्हें अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए बहुत जल्द विदेश से भारत वापस आना पड़ सकता है, हुआ भी ऐसा ही. मई 1991 में वह अपने पिता राजीव गांधी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत वापस आए. इससे कुछ ही साल पहले, 1984 में राहुल की दादी इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी.

पिता की हत्या पर राहुल गांधी का बड़ा दावा

राहुल गांधी ने एक नए वीडियो में, मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका के साथ बातचीत करते हुए किताब बिलॉन्गिंग पर चर्चा करते हुए दावा किया कि "पापा की सुरक्षा इसलिए हटा दी गई थी ताकि उनकी हत्या हो सके." बता दें कि राजीव गांधी को इंदिरा गांधी की हत्या के बाद अचानक प्रधानमंत्री बनाया गया था. कई सालों तक वे बुलेटप्रूफ जैकेट पहनते और कड़ी सुरक्षा घेरे में रहते थे, उनके विरोधी इस बात का मजाक उड़ाते थे. फिर 1989 के चुनाव में राजीव गांधी हार गए. चुनाव जीतने वाले वीपी सिंह के गठबंधन ने उस समय आरोप लगाया था कि कमांडो के घेरे में रहने वाले राजीव गांधी आम लोगों से कट गए हैं.

1991 में बिहार रैली में राजीव गांधी ने भी कुछ ऐसा ही माना

'टाइम' मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक,"राजीव गांधी ने 5 मई को बिहार में कहा था, "1984 में कांग्रेस महासचिव रहते मैं इसी तरह चुनाव प्रचार करता था. लेकिन जब प्रधानमंत्री बना, तो मैं पूरी तरह से सिस्टम के चंगुल में फंस गया." उन्होंने आगे कहा, बेशक, खतरा अभी भी बना हुआ है, यह कम नहीं हुआ है. लेकिन कोई और ऑप्शन भी नहीं है. या तो आप चुनाव प्रचार करें, या फिर अपनी सुरक्षा पर ध्यान दें."

 21 मई को को राजीव गांधी तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर पहुंचे. वहां एक महिला उनको चंदन की माला भेंट करने लगी. वह झुकी और तभी एक बम फट गया, जिसमें उनकी जान चली गई. उस समय राजीव गांधी 46 साल के थे.

राहुल की बात सच साबित हुई 

श्रीपेरंबदूर से ठीक पहले राहुल अपने पिता के साथ बिहार गए थे. सोनिया गांधी के मुताबिक, यह एक भयानक दौरा था, जिसमें उनके पति पर पत्थर फेंके गए थे.उन्होंने बताया कि राहुल वापस आ गए थे और संयोग से उसी समय राजीव बिहार दौरे पर जा रहे थे.सोनिया गांधी ने उस घटना को याद करते हुए कहा बिहार की उस यात्रा के दौरान, राजीव गांधी विपक्ष के नेता थे. वह एक खुली जीप में थे, और उन पर पत्थर फेंके गए. सोनिया ने कहा कि अगर आपके पास  पुख्ता सुरक्षा नहीं है, और आप किसी ऐसे राज्य में जाते हैं जहां बीजेपी या विपक्ष की सरकार है, तो की सत्ताधारी सरकार आमतौर पर सुरक्षा को लेकर बहुत गंभीर नहीं होती. वे बस यही कहते हैं कि 'हां आ रहे हैं, तो ठीक है, अपना काम करते रहो'.

विपक्षी नेता की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं देता

सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार बीजेपी की हो या किसी और की. इस बात को भूल ही जाइए कि वे विपक्षी नेता की सुरक्षा पर कोई खास ध्यान देंगे. राजीव का वह दौरा बहुत ही भयानक रहा. उस समय राहुल पूरे समय अपने पिता के साथ थे और उन्होंने देखा कि कैसे उन पर पत्थर फेंके जा रहे थे. उनके पिता के खिलाफ लोग चिल्ला-चिल्लाकर विरोध कर रहे थे. घर लौटने पर राहुल ने मुझसे कहा, 'मम्मा, अगर हमने पापा की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया, तो मुझे पता है कि मैं बहुत जल्द उनके अंतिम संस्कार के लिए वापस आऊंगा.'

Latest and Breaking News on NDTV

बिहार दौरे पर राजीव गांधी पर फेंके गए थे पत्थर

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार का वह दौरा बर्दाश्त की हद पार करने वाली घटना थी. मेरा रुख एकदम साफ था. पापा की सुरक्षा इसलिए हटाई गई ताकि उनकी हत्या हो सके. उनकी सुरक्षा हटाना कोई इत्तेफाक नहीं था, बल्कि जानबूझकर ऐसा किया गया था ताकि उनकी हत्या हो जाए. उनकी हत्या के लिए ऐसा माहौल तैयार किया गया था. उस समय क्या चल रहा था, यह बिल्कुल साफ था. मैंने अपने पिता और मां दोनों से यह बात कही थी.इस बारे में मेरी अपने पिता से बहस भी हुई थी.

राजीव की सुरक्षा को लेकर चिंता में रहती थीं सोनिया

प्रियंका गांधी ने बताया कि दादी की हत्या के बाद, मां सोनिया गांधी "पापा की सुरक्षा" को लेकर बहुत चिंता में रहती थीं. वह अक्सर जाकर "कांटेदार तारों" की जांच करती थीं और यह भी देखती थीं कि कहीं गार्ड सो तो नहीं रहे हैं.मुझे सब पता चल जाता था क्योंकि मेरा कमरा घर के सामने की तरफ था वे तब तक सोती नहीं थीं, जब तक उन्हें अपने पिता के कदमों की आहट सुनाई न दे जाए. प्रियंका ने कहा कि पिता की मौत को लेकर "राहुल के निष्कर्ष" तार्किक थे, जबकि उनका अपना रिएक्शन पूरी तरह से इमोशनल था. 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-'एक बच्चा बोला तेरा चाचा चोर है...मैंने उसे एक थप्पड़ जड़ा', इमरजेंसी के बाद के दिनों को याद कर बोलीं प्रियंका गांधी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, Rahul Gandhi News Today, Rajeev Gandhi Murder Case, Rahul Gandhi As Congress Pressident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com