Office Politics Tips: नौकरी पेशा लोगों की दुनिया भी बड़ी अजीब होती है. यहां कब कौन आपका दोस्त बन जाए और कब कोई आपकी ही बात का 'बतंगड़' बनाकर बॉस के कान भर दे, पता ही नहीं चलता. हैदराबाद की रहने वाली दीपिका, जो नामी कंपनी Amazon में काम करती हैं, उन्होंने अपने तजुर्बे की पोटली खोलते हुए कुछ ऐसी नसीहतें दी हैं, जो हर एम्प्लॉई के लिए 'संजीवनी' से कम नहीं है. उनका कहना है कि ऑफिस की राजनीति यानी पॉलिटिक्स से अगर दामन बचाना है, तो अपनी जुबान पर थोड़ा लगाम कसना ही समझदारी है.
ये भी पढ़ें:-'दादा जी' की पुरानी डायरी ने उड़ाए होश! 1 रुपये में किलो भर आलू..7 रुपये में घी, 1989 का बिल देख रह जाएंगे दंग
सैलरी का राज और घर का क्लेश, दोनों रखें गुप्त (Salary Disclosure and Personal Issues)
दीपिका के मुताबिक, सबसे पहली गलती जो लोग जोश-जोश में करते हैं, वो है अपनी 'सैलरी' का खुलासा. जैसे ही सबको पता चलता है कि आपकी जेब में कितना पैसा आ रहा है, वैसे ही तुलना और जलन का खेल शुरू हो जाता है. इसके अलावा, घर की किच-किच या पर्सनल लाइफ की समस्याओं को डेस्क तक न लाएं. अगर आप अपनी कमजोरी सहकर्मियों को बताएंगे, तो वे आपको कम प्रोफेशनल समझने लगेंगे. याद रखिए, ऑफिस काम करने की जगह है, कोई 'इमोशनल सपोर्ट ग्रुप' नहीं.

बॉस की बुराई और जॉब स्विच का प्लान पड़ेगा भारी (what not to share at work)
अक्सर कैंटीन में बैठकर बॉस की बुराई करना बड़ा मजेदार लगता है, लेकिन ये 'मजा' सजा बनते देर नहीं लगती. इसके अलावा, अगर आप नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो इसका ढिंढोरा कभी न पीटें, जिस दिन कंपनी को भनक लगी कि आपका मन कहीं और डोल रहा है, उसी दिन से आपकी वैल्यू आधी हो जाएगी. साथ ही, धर्म और राजनीति जैसे पेचीदा मसलों पर खामोशी ही भली है, क्योंकि ये बहस का मुद्दा बनते हैं और रिश्तों में खटास लाते हैं.
ये भी पढ़ें:-1971 में इंग्लिश से PhD और NDA में कर्नल-जनरल को पढ़ाने वाला आज सड़कों पर! रूह कंपा देगी ये दास्तां
गॉसिप से तौबा और प्रोफेशनल इमेज का 'जादू' (corporate etiquette tips)
कॉर्पोरेट की दुनिया में आपकी 'साख' ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है. दूसरों की बुराई या गॉसिप में शामिल होना आपको एक अविश्वसनीय इंसान की कैटेगरी में खड़ा कर देता है. दीपिका का यह वीडियो उन सभी के लिए एक सबक है, जो दिल के साफ हैं लेकिन जुबान के कच्चे. स्मार्ट प्रोफेशनल वही है, जो काम की बात तो बेबाकी से करे, पर अपनी निजी फाइलों पर पासवर्ड लगा कर रखे.
ये भी पढ़ें:-भोपाल का गजब 'बकरी बूट स्पेस': ओला स्कूटर में सफर करते दिखे बकरी के बच्चे, वायरल हुआ मजेदार वीडियो
कुल मिलाकर बात यह है कि ऑफिस में अपनी एक सीमा (Boundaries) तय करना बहुत जरूरी है. ज्यादा घुलने-मिलने के चक्कर में अपनी प्राइवेसी का 'तमाशा' न बनने दें. समझदारी इसी में है कि काम पर फोकस करें और पर्सनल बातों को दफ्तर के गेट के बाहर ही छोड़ दें.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं