विज्ञापन

VIDEO: समंदर का 'डॉन' निकला यह कछुआ, पानी के अंदर डाइवर के गाल पर रसीद दिया जोरदार थप्पड़!

अब तक आपने इंसानों को लड़ते-झगड़ते देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी कछुए को थप्पड़ मारते देखा है? एक अमेरिकी गोताखोर के साथ पानी के नीचे जो हुआ, उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

VIDEO: समंदर का 'डॉन' निकला यह कछुआ, पानी के अंदर डाइवर के गाल पर रसीद दिया जोरदार थप्पड़!
स्कूबा डाइविंग करना पड़ा महंगा, कछुए ने जड़ा ऐसा तमाचा कि वायरल हो गया वीडियो
Photo: @lifeoftopher00/Instagram

Turtle slaps diver video: इंटरनेट की दुनिया में आए दिन अतरंगी वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन क्रिस्टोफर चांग नाम के एक शख्स के साथ जो हुआ, वो एकदम 'आउट ऑफ द बॉक्स' है. एक कछुए ने न जाने किस बात का बदला लिया और डाइवर के गाल पर रसीद कर दिया एक जोरदार तमाचा. क्रिस्टोफर अक्सर समंदर की गहराइयों में जाकर वहां की हसीन दुनिया को अपने कैमरे में कैद करते हैं. मगर इस बार मामला थोड़ा 'गर्म' हो गया. जैसे ही वो गोता लगाकर पानी के अंदर पहुंचे, एक कछुए ने उनका स्वागत किसी फूल-माला से नहीं, बल्कि अपने फिन्स (हाथ) से थप्पड़ मारकर किया.

ये भी पढ़ें:-सावधान! इस जेल में जाने के लिए जुर्म नहीं, सिर्फ 500 की पर्ची कटेगी, देखें क्या है 'फील द जेल'

कछुए ने दिखाया अपना 'असली तेवर' (Viral Turtle Slap)

वीडियो में साफ दिख रहा है कि क्रिस्टोफर बड़े आराम से तैर रहे हैं, तभी एक कछुआ उनकी तरफ आता है और बिना किसी भूमिका के उनके चेहरे पर एक हाथ धर देता है. ऐसा एक बार नहीं, बल्कि बार-बार हुआ. क्रिस्टोफर खुद हैरान रह गए कि, आखिर इस कछुए को मुझसे क्या खुन्नस है? कछुआ उनके इर्द-गिर्द ऐसे घूम रहा था, जैसे कोई मोहल्ले का दादा हो और कह रहा हो,'बेटा, हमारी टेरिटरी में बिना पूछे कैसे आए?'

इंटरनेट पर मजे ले रहे हैं लोग (Christopher Chang underwater viral)

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कोई कह रहा है कि ये कछुआ 'हाई-फाइव' देने की कोशिश कर रहा था, तो किसी ने मजाक में लिखा कि पक्का क्रिस्टोफर ने कछुए का कोई उधार नहीं चुकाया होगा. कुछ लोगों का कहना है कि समंदर के जीव भी अब इंसानों की दखलअंदाजी से पक चुके हैं और ये थप्पड़ उसी का एक छोटा सा नमूना है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये सिर्फ एक जिज्ञासा (Curiosity) थी, कछुआ कोई हमला नहीं कर रहा था.

ये भी पढ़ें:-भोपाल का गजब 'बकरी बूट स्पेस': ओला स्कूटर में सफर करते दिखे बकरी के बच्चे, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

कुदरत का मजेदार 'करिश्मा' (viral underwater video turtle)

यह वीडियो बताता है कि समंदर की दुनिया सिर्फ शांत नीले पानी के बारे में नहीं है, वहां भी अपनी अलग मस्ती और नोकझोंक चलती रहती है. वैसे कछुए आमतौर पर बहुत शर्मीले और शांत होते हैं, लेकिन चांग के इस 'दोस्त' ने तो पूरी बिरादरी का नाम ही बदल दिया. इस मजेदार वाकये ने क्रिस्टोफर की डाइविंग को पूरी जिंदगी के लिए यादगार बना दिया है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Turtle Slaps Diver Video, Christopher Chang Underwater Viral, Funny Turtle Moments, Sea Turtle Slap Diver
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com