विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2022

दारोगा जी ने ‘सपेरा’ बनकर बजाई बीन, कांस्टेबल ने किया खतरनाक ‘नागिन डांस’, इंटरनेट पर छा गया Video

इस वीडियो में एक दरोगा जी सपेरा बनकर बीन बजा रहे हैं और कांस्टेबल खतरनाक अंदाज़ में नागिन डांस करता दिख रहा है.

दारोगा जी ने ‘सपेरा’ बनकर बजाई बीन, कांस्टेबल ने किया खतरनाक ‘नागिन डांस’, इंटरनेट पर छा गया Video
दारोगा जी ने ‘सपेरा’ बनकर बजाई बीन, कांस्टेबल ने किया खतरनाक ‘नागिन डांस’

पुलिसकर्मियों का एक धांसू डांस वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस वीडियो में एक दरोगा जी (Police Inspector) सपेरा बनकर बीन बजा रहे हैं और कांस्टेबल (Constable) खतरनाक अंदाज़ में नागिन डांस (Nagin Dance) करता दिख रहा है. फिलहाल, इस बात की पुष्टी नहीं हो पाई है कि ये वीडियो कब और कहां का है. लेकिन इंटरनेट पर लोग इस डांस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. यह वीडियो को ट्विटर यूजर @JaikyYadav16 ने मंगलवार को ट्वीट किया और कैप्शन में लिखा- जब दारोगा जी बने सपेरा, नागिन कांस्टेबल को अपनी बीन पर नचाया. अब तक इस वीडियो को 68 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और वीडियो को 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं सैकड़ों यूजर्स लगातार वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं.

18 सेकंड के वीडियो इस में दरोगा जी और कांस्टेबल का धांसू डांस देखा जा सकता है. उनके आस-पास बैंड वाले हैं, जो नागिन धुन बजा रहे हैं. और दरोगा जी एक वाद्य यंत्र लेकर उसको बीन की तरह लेकर सपेरा बने हैं, वहीं कांस्टेबल भी नागिन की तरह उनके इशारों पर जमीन पर बैठकर कमर लचकाते हुए नाच रहा है. वह हाथों से फन बनाकर दरोगा जी को इशारा कर रहा है. वहां, मौजूद बाकी पुलिसकर्मी मज़े से उनका डांस देख रहे हैं.

देखें Video:

वीडियो पर लोग ढेरों मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- क्या डांस है, मुझे भी करना है शादी में ऐसा डांस. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, कि यह मल्टी टैलेंटेड हैं. कुछ लोग पुलिसवालों के अनुशासन को लेकर बात करने लगे, तो एक यूजर ने लिखा कि इन्हें भी खुश रहने का अधिकार है, इनके अंदर भी एक इंसान है.

पानी से भरे टब में नहाने के लिए भिड़ गए दो भालू, खूब हुई फाइट और फिर...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Police Officer Nagin Dance, Cops Nagin Dance Video, Policeman Nagin Dance, Nagin Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com