विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2025

अचानक क्लास में आ धमका नाग-नागिन का जोड़ा, करने लगा रोमांस और फिर लिपट-लिपटकर...

Snake In Classroom: हाल ही में एक स्कूल में अचानक नाग-नागिन (कोबरा) का एक जोड़ा घुस आया और आपस में लिपटकर रेंगने लगे. ये चौंकाने वाला नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों की चीखें निकल गईं.

अचानक क्लास में आ धमका नाग-नागिन का जोड़ा, करने लगा रोमांस और फिर लिपट-लिपटकर...
ग्वालियर के स्कूल में नाग-नागिन का डांस, सापों को नाचता देख बच्चों से लेकर टीचर तक की निकल गई चीखें

Pair of Cobra Spotted in School: सोचिए, बच्चे क्लास में पढ़ रहे हों और तभी सामने से दो कोबरा फन फैलाकर अंदर आ जाएं. ऐसा नजारा किसी फिल्म में नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के एक स्कूल में सचमुच देखने को मिला. यह घटना भितरवार इलाके के बामरोल गांव की है, जहां बुधवार को एक नर और मादा कोबरा का जोड़ा स्कूल की क्लास में घुस आया. दोनों आपस में लिपटकर रेंग रहे थे, मानो कोई रहस्यमयी नृत्य में लीन हों.

Latest and Breaking News on NDTV

स्टाफ ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप (nag nagin ka dance)

क्लास में जब बच्चों ने इन दो विशाल कोबरों को देखा, तो डर के मारे चिल्लाने लगे. शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को क्लास के अंदर सुरक्षित कर दरवाजे बंद कर दिए. इस बीच कुछ स्टाफ मेंबर्स ने इनका वीडियो बना लिया, जिसमें दोनों कोबरा फन फैलाकर आपस में घूमते नजर आए. मानो कोई 'नाग-नागिन डांस' चल रहा हो. वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंचा, वह देखते ही देखते वायरल हो गया. लोगों ने इस वीडियो को देखकर हैरानी जताई और इसे 'सांपों का नाच' कहा. अब तक इस क्लिप को हजारों बार देखा जा चुका है.

Latest and Breaking News on NDTV

डर के साए में पढ़ाई, उठे सुरक्षा पर सवाल (Two Cobra Entered in School)

स्कूल स्टाफ ने बड़ी सावधानी से दोनों कोबरा को बाहर निकाला, जिससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल के चारों ओर झाड़ियां और गंदा पानी जमा है, जिसकी वजह से सांप अक्सर आसपास देखे जाते हैं. यह इलाका अब सांपों का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है, जिससे बच्चों और अभिभावकों में डर का माहौल है.

Latest and Breaking News on NDTV

इलाके में सांपों का कहर (snake in school)

गांव के लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में आसपास कई बार सांप देखे गए हैं. मानसून के मौसम और झाड़ियों के कारण सांपों की गतिविधि बढ़ गई है. स्थानीय प्रशासन से अब इलाके की सफाई और स्कूल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जा रही है. प्रकृति के साथ रहना जरूरी है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा उससे भी ज्यादा जरूरी...खासकर तब, जब नाग-नागिन क्लासरूम में 'डांस' करने लगें.

ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Two Cobra Spotted Dancing At Primary School, Nag Nagin Ka Dance, Two Cobra Entered In School, Cobra Spotted In Gwalior Primary School, Gwalior School Snake Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com