विज्ञापन

जब नागिन हाइवे पर उतरे तो सपेरा आ ही जाता है…देखें यूपी पुलिस का फिल्मी एक्शन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दो युवतियों का नागिन डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. ट्रैफिक के बीच रील बनाने को गंभीरता से लेते हुए यूपी पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

जब नागिन हाइवे पर उतरे तो सपेरा आ ही जाता है…देखें यूपी पुलिस का फिल्मी एक्शन
हाईवे पर नागिन डांस, रील बनी मुसीबत, यूपी पुलिस का फिल्मी एक्शन

Lucknow Kanpur Highway nagin dance: इफ्तार से पहले का वक्त हो या शाम की भागदौड़...सड़क पर हर कोई अपनी मंजिल की तरफ भाग रहा होता है, लेकिन जरा सोचिए, उसी बीच कोई अचानक नागिन बनकर हाईवे पर थिरकने लगे तो? लखनऊ कानपुर हाईवे पर ऐसा ही मंजर दिखा, जहां वायरल होने का जुनून दो युवतियों पर भारी पड़ गया. लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शाम का आम ट्रैफिक चल रहा था. गाड़ियां अपनी रफ्तार से गुजर रही थीं, तभी बीच सड़क दो युवतियां अचानक नागिन डांस करने लगीं. कुछ सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लेकिन अब यही रील उनके लिए मुसीबत बन गई है.

ये भी पढ़ें:-कुकर खुला तो उड़ गए होश, खाना बनाने वाली ने पैकेट समेत पका डाला चिकन, सोशल मीडिया पर छाया किचन कांड

वायरल रील का खुमार और हाईवे पर हंगामा (Viral Reel Craze on Highway)

देश में सोशल मीडिया रील्स का खुमार कुछ लोगों पर इस कदर छाया है कि होशो-हवास जैसे गायब हो जाते हैं. Lucknow Kanpur Highway पर दो युवतियां बीच सड़क नागिन डांस करती नजर आईं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंटरनेट पर देखते ही देखते से वायरल भी हो गया. चलते ट्रैफिक के बीच इस तरह का डांस न सिर्फ Traffic Rules का उल्लंघन है, बल्कि हादसे को दावत देने जैसा भी है. यूपी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.

यूपी पुलिस का फिल्मी अंदाज (UP Police Filmy Warning)

उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है. करीब 56 सेकेंड के इस वीडियो में फिल्म नागिन का एक क्लिप जोड़ते हुए कैप्शन दिया गया, 'नागिन स्टेप परफेक्ट था, पर लोकेशन फ्लॉप. सपेरा आया और शो स्टॉप.' रीलबाजों को ये समझने की जरूरत है कि, सड़कें स्टेज नहीं होतीं. Road Safety Rules इसलिए बनाए जाते हैं ताकि किसी की जान जोखिम में न पड़े. वायरल होने की ख्वाहिश अगर दूसरों की जिंदगी को खतरे में डाल दे, तो कानून का कदम उठाना लाजमी हो जाता है. यह खबर साफ मैसेज देती है कि सोशल मीडिया ट्रेंड के नाम पर कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.\

ये भी पढ़ें:-50000 ट्रिप्स, 1.20 लाख कमाई...दिल्ली के उबर ड्राइवर हजरत की कहानी पर क्यों मचा है शोर?

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com