Viral Video: गोवा में बीच के पास घर लेकर रहने का खर्च कितना आता है? हिमाचल के सियाल गांव में करीब 71 दिन बीताने के बाद गोवा शिफ्ट हुए कॉर्पोरेट रिमोट एम्प्लॉई अजय शर्मा ने हाल ही इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. कुल 10 वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी प्लानिंग, रूटीन और बजट आदि के बारे में बताया है, जिसे देखकर लोगों को उनके सभी सवालों के जवाब मिल गए हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो इस कदर वायरल हैं कि अब तक कुल 2 मिलियन (20 लाख) लोग इन्हें देख चुके हैं.
2 से 3 मिनट की दूरी पर गोवा बीच
पहला वीडियो 16 अगस्त को पोस्ट किया गया था, जिसमें अजय ने गोवा शिफ्ट होने की बात बताई थी. इसके बाद 20 अगस्त को उन्होंने नया वीडियो पोस्ट करते हुए गोवा वाले घर का टूर करवाया था. इस वीडियो में उन्होंने बताया था, 'मैं 3BHK विला में रह रहा हूं, जहां मुझे Wi-Fi, एक बढ़िया वर्क डेस्क और अटैच्ड वॉशरूम वाला अपना कमरा मिला है. यहां एक शेयर्ड किचन भी है, जिसमें सभी बर्तन मौजूद हैं. साथ ही आराम करने के लिए डाइनिंग स्पेस और लिविंग एरिया भी है. यहां रहने के लिए लगभग सभी सुविधाएं हैं जो मेरी जिंदगी को आरामदायक बनाती हैं. और हां, यहां एक बैकयार्ड गार्डन भी है, बस ध्यान रखना होता है कि सिर पर नारियल न गिर जाए. लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि बीच यहाँ से सिर्फ 2-3 मिनट की दूरी पर है. तो अब मेरी सुबह और शामें लहरों और सनसेट के साथ ऐसी ही गुजरती हैं.'
यहां देंखें पूरा वीडियो:-
महीने में कुल कितना खर्चा होता है?
अजय बताते हैं, 'मैं कुछ ही महीने के लिए गोवा शिफ्ट हुआ हूं. अभी मैं जिस विला में रह रहा हूं उसका किराया मुझे 15 हजार रुपये महीना पड़ता है. दिल्ली और मनाली के मुकाबले यहां राशन थोड़ा महंगा है. पहले हफ्ते में मैंने लगभग 1500 रुपये खर्च किए, यानी महीने का खर्च करीब 6 हजार हुआ. मैंने यहां एक जिम भी जॉइन किया है जिसकी महीने की फीस 2 हजार रुपये है. आने-जाने के लिए गोवा में स्कूटी बहुत जरूरी है. ऑफ-सीज़न होने की वजह से मुझे 4500 रुपये महीने में अच्छा डील मिल गई. चूंकि मैं इसे अपने हाउसमेट के साथ शेयर कर रहा हूं, इसलिए मुझे महीने का सिर्फ 2250 ही देना पड़ता है. पेट्रोल का खर्च हफ्ते का लगभग 300 रुपये है, यानी महीने का करीब 1200 रुपये. बाकी छोटे-मोटे खर्च हफ्ते के लगभग 1200 रुपये हैं, यानी महीने के करीब 5 हजार रुपये. तो गोवा की इस जिंदगी का कुल खर्च महीने का लगभग 30 हजार रुपये आता है.'
पहाड़ छोड़कर समंदर किनारे क्यों शिफ्ट हुए?
इस सवाल का जवाब अजय ने अपने एक वीडियो में दिया है. उन्होंने कहा, '2 अगस्त तक मैं मनाली के एक गांव में रह रहा था. लेकिन आज मैं गोवा में हूं और बीच के नजारों का मजा ले रहा हूं. मुझे हमेशा से अलग-अलग जगहों पर कुछ-कुछ समय के लिए रहना पसंद रहा है. एक बहस जो मैंने हमेशा सुनी है, वह है - पहाड़ या बीच? मेरे लिए, इसका जवाब हमेशा पहाड़ ही रहा है. लेकिन फिर मैंने सोचा, जब तक मैंने दूसरी जगह का अनुभव ही नहीं किया, तब तक मैं किसी एक को कैसे चुन सकता हूं? इसलिए मैं कुछ महीनों के लिए गोवा आ गया, और सच कहूं तो, मुझे यहां उम्मीद से कहीं ज्यादा मजा आ रहा है. समुद्र, सनसेट, बीच पर टहलना और आराम-सुकून वाली जिंदगी - यह एक बिल्कुल अलग तरह का सुकून है. मुझे पहाड़ अब भी पसंद हैं, लेकिन अब मैं समझ गया हूं कि लोग बीच वाली जिंदगी के इतने दीवाने क्यों होते हैं. तो पहाड़ या बीच - मैं अभी भी तय कर रहा हूं, लेकिन आपका क्या सोचना है?'

दिल्ली के रहने वाले अजय शर्मा कुछ महीने मनाली में रहने के बाद अब गोवा शिफ्ट हो गए हैं.
Photo Credit: Instagram@a4ajayyyyy
वीडियो देख सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन्स
सोशल मीडिया पर इन वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट्स में अपनी-अपनी बात रखी है. कुछ लोगों ने गोव की बीच लाइफ को अपनी पहली पसंद बताया है, जबकि कुछ ने पहाड़ों में रहने को ही अपनी ड्रीम लाइफ माना है:-
एक शख्स ने लिखा, 'सच कहूं तो, आप सपनों जैसी जिंदगी जी रहे हैं.'
दूसरे शख्स ने कहा, 'ये अनुभव होना बहुत बढ़िया है. मेरे लिए तो बीच ही पसंद हैं, क्योंकि मैं पहले से ही पहाड़ों से हूं, इसलिए कभी पहाड़ों को चुनने की जरूरत नहीं पड़ी. इसलिए मुझे हमेशा से बीच बहुत पसंद रहे हैं और जब भी वहां जाने का अनुभव मिला, तो वहां का माहौल बहुत अच्छा लगा.'
एक महिला ने कहा, 'मुझे सनसेट देखना बहुत पसंद हैं और सच कहूं तो बीच पर दिखने वाले सनसेट सबसे अच्छे होते हैं. लेकिन अगर मुझे चुनना हो, तो मैं पहाड़ों पर होने वाले सनसेट को ही चुनूंगी. जादू तो वहीं होता है, बस वहां थोड़ी ठंडक होती है और मुझे ऐसा मौसम ज्यादा पसंद है. इसलिए बीच के मुकाबले पहाड़ ही बेहतर हैं. हमेशा'
ये भी पढ़ें:- बेंगलुरु के कपल ने 4 लाख में शुरू किया क्लाउड किचन, आइडिया फेल होने पर खड़ा किया 2 करोड़ का बिजनेस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं